राजनीति

इंसानियत शर्मसार: चोरी के शक में 2 मासूमों को नंगा कर पीटने के बाद प्राइवेट पार्ट में भरा गांजा

नई दिल्ली: समाज में अपराध का स्तर लगातार बढ़ रहा है, जिससे समाज का संतुलन भी बिगड़ता जा रहा है। आये दिन ऐसे-ऐसे अपराध के बारे में सुनाई देता है जिसे सुनकर यकीन ही नहीं होता है। समय-समय पर सभी कहे जाने वाले इस समाज का कुरूप चेहरा भी सामने आ जाता है। हाल ही में इस समाज का कुरुप चेहरा सामने आया आया है, जिससे एक बार फिर इंसानियत शर्मसार हुई है।

बदनामी के डर से चुप बैठे रहे पीड़ित के परिजन:

दिल्ली के शाहबाद डेयरी इलाके में चोरी के शक में कुछ लोगों ने मिलकर दो किशोरों को नंगा करके जमकर पिटाई कर दी। इससे भी मन नहीं भर तो लोगों ने उन दोनों किशोरों का यौन शोषण भी किया। आरोपियों ने पूरी घटना का वीडियो बनाकर पुलिस से शिकायत करने पर सार्वजनिक करने की धमकी दी। इस वजह से घटना के कई दिनों बाद तक पीड़ित के परिजन बदनामी के डर से चुप बैठे रहे। लेकिन शनिवार को यह वीडियो जब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया तो दोनों किशोरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

चोरी के शक के आधार पर युवकों को बुलाया घर:

पुलिस ने मामले की छानबीन करने के बाद किशोरों के बयान के आधार पर 10 लोगों के खिलाफ पॉक्सो समेत कई अन्य संगीन धाराओं के साथ मामला दर्ज कर लिया है। पीड़ित किशोरों में से एक की उम्र 13 साल है जबकि दुसरे की उम्र 15 साल बताई जा रही है। दोनों ही किशोर होलंबी कला के मेट्रो विहार में रहते हैं। जानकारी के अनुसार 10 दिन पहले होलंबी कला निवासी कँवर सिंह के घर चोरी हुई थी। शक के आधार पर ही उसने अपने घर 26 अक्टूबर को एक युवक को बुलाया था।

गुप्तांगों में डाल दिया पेट्रोल और गांजा:

कँवर सिंह ने युवक को घर बुलाकर अपने परिजनों के साथ मिलकर युवक की जमकर पिटाई की, जबकि युवक ने चोरी में शामिल ना होने की बात कही। युवक ने ही उन्हें अपने अपने दोस्त के बारे में भी बताया। बाद में उसके दोस्त को भी बुलाकर दोनों को नंगा करके बेल्ट से पिटाई की गयी। हैवानियत की हद तो उस समय पार हो गयी जब युवकों के गुप्तांगों में पेट्रोल डाला गया और सिगरेट से कई जगहों पर जलाया गया। केवल यही नहीं हैवानों ने गुप्तांगों में गांजा जलाकर डाल दिया। बाद में दोनों किशोरों से एक दुसरे का यौन शोषण भी करवाया। दोनों के साथ कुकर्म करने का भी आरोप है। युवक रहम की भीख माँगते रहे लेकिन उसका कोई असर नहीं हुआ।

Back to top button