राशिफल

राशिफल 3 नवंबर 2017 : आज का दिन रहेगा इन ४ राशिवालों के लिए बेहद लकी, बनेंगे रुके हुए काम

3 नवंबर 2017, शुक्रवार का दिन आपके लिए कैसा रहेगा? आज का दिन आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन ला सकता है? आज आपके सितारे क्या कहते हैं? यह जानने के लिए पढ़े आज का राशिफल। Rashifal 3 November 2017.

राशिफल 03 नवंबर 2017 ( आज का राशिफल Rashifal 03 November 2017 )-

02 November horoscope, 02 नवंबर राशिफल, astrological Daily horoscope, daily predictions, Rashifal 02 November 2017, आज का राशिफल, ज्योतिषीय, दैनिक राशिफल, Rashifal 02 November 2017, आज का राशिफल, 02 नवंबर रशिफल, राशिफल

मेष (Aries) चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज आप जल्दबाजी न करें, हर कार्य अपनी गति से अपने समय से ही संपन्न होगा। परिवार की शांति अचानक आयी समस्याओं की वजह से भंग हो सकती है। शिक्षा एवं प्रतियोगिता में अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। सुनिश्चित उद्देश्य एवं लक्ष्य बनाए अन्यथा आप शीघ्र ही सही राह भटक सकते है। धैर्य और सहनशीलता इस समय लाभदायक रहेंगे। सहकर्मियों और वरिष्ठों के पूरे सहयोग के चलते दफ्तर में काम तेज रफ्तार पकड़ लेगा।

वृषभ (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आपका ज्ञान और हास-परिहास आपके चारों ओर लोगों को प्रभावित करेगा। आपका खान-पान ठीक है मगर लापरवाही के कारण आपको परेशानी हो सकती है। ऐसा कुछ भी करने से बचें जिसके बाकी की जिन्दगी में आपको पछताना पड़े। संबंधों में सुधार होने के योग बन रहे हैं। सबका सम्मान करें। आपके लिए कुछ फैसलों में सटीकता हो सकती है। नए बिजनेस के लिए की गई कोशिश भी सफल होने के योग हैं।

मिथुन (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज आपको अतिरिक्त खर्च करना पड़ सकता है, सोच समझकर खर्च करें। आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है। आज आपका दुःख बर्फ की तरह पिघल जाएगा। आपके नजदीकी संबंध आपके लिए परेशानी के कारण भी बन सकते हैं। आपका उदार स्वभाव आज आपके लिए कई खुशनुमा पल लेकर आएगा। सामाजिक कार्य में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। मांगलिक कार्यों हेतु योगदान देंगे। असहायों की सहायता करेंगे।

कर्क (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज कोई विशेष शुभ समाचार मिल सकता है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। अपने परिवार के हितों के खिलाफ काम न करें। कारोबार में वृद्धि होगी। आज के दिन आपकी योजनाओं में आखिरी पल में बदलाव हो सकते हैं। धन लाभ के योग हैं। सम्बंधो में निकटता आएगी। संतान के स्वास्थ्य को लेकर कुछ चिंतित रह सकते हैं। नौकरी व व्यवसाय की स्थिति में कुछ उतार-चढ़ाव सम्भव है। किसी महिला का सहयोग प्राप्त होगा।

सिंह (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज आपको जिम्मेदारियों का बोझ उठाना पडेगा। कठिन परिश्रम से लाभ होगा। स्वास्थ्य में हीनता रहेगी। स्वजनों से अपेक्षित सहयोग नहीं मिल पायेगा। कोर्ट-कचहरी के चक्कर लग सकते हैं। कई दिनों से चली आ रही परेशानी का हल मिल सकता है। कैरियर के लिहाज से यह दिन अनुकूल अवसर प्रदान करने वाला होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। मन प्रसन्न रहेगा। विद्यार्थियों को विद्याप्राप्ति में सफलता मिलेगी।

कन्या (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज प्रातःकाल के समय आपका मन क्रोधित रहेगा। व्यर्थ धन का व्यय होगा। यदि कोई गुमराह हो रहा है, तो आप उस पर नजर रख सकते हैं लेकिन ऐसा आपको छुपकर करना होगा। लम्बी यात्रा के लिहाज़ से आपने सेहत और ऊर्जा-स्तर में जो सुधार किए हैं, वे काफी फायदेमंद रहेंगे। कार्यसिद्धि होगी। विद्यार्थियों को अपेक्षित परिणाम नहीं मिलेंगे। क्रोध पर संयम रखिएगा। किसी निजी मामले में दूसरे की सलाह लेने में कोई बुराई महसूस नहीं होगी।

आज का राशिफल  ( आज का राशिफल Rashifal 03 November 2017 ) –

02 November horoscope, 02 नवंबर राशिफल, astrological Daily horoscope, daily predictions, Rashifal 02 November 2017, आज का राशिफल, ज्योतिषीय, दैनिक राशिफल, Rashifal 02 November 2017, आज का राशिफल, 02 नवंबर रशिफल, राशिफल

तुला (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज का दिन आपकी जिंदगी में काफी खुशियां लेकर आएगा। आय के स्रोत विकसित हो सकते हैं, आय में वृद्धि होगी। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। यात्रा आपको थकान और तनाव देगी लेकिन आर्थिक तौर पर फायदेमंद साबित होगी। दूसरों पर निर्भर ना रहें। कोई आपके काम में अवरोध पैदा कर सकता है। आप किसी पर पूरा भरोसा करेंगे तो धोखा भी मिल सकता है। परिवारजनों के साथ समय सुखपूर्वक बीतेगा।

वृश्चिक (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज का दिन सामान्य रहेगा। परिवार में भी सब सामान्य होगा। शुभ समाचार मिल सकता है। दूसरों के निजी मामलों में दखल ना दें। आपको लंबी दूरी की यात्रा अथवा विदेशगमन से लाभ मिलने के योग हैं। संतान का सहयोग प्राप्त होगा। बुद्धि के द्वारा कार्यों में सफलता मिलेगी। राजपक्ष से संतुष्टि होगी। कार्यक्षेत्र में कठिन परिश्रम से आपको शुभ परिणामों की प्राप्ति होगी। वित्तीय मामलों से जुड़े फैसले कुछ समय के लिए टाल दें।

धनु (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आप आज कल्पनात्मक रहेंगे। कार्यस्थल की ओर से किसी अन्य स्थान की यात्रा का मौका मिल सकता है। आपकी रोमांटिक प्रवृति उजागर होगी। अपने आपको थोड़ी ढील देने का दिन है। लेकिन काम में व्यवहारिकता भी दिखानी होगी। कार्य ज्यादा होने के कारण आप पार्टनर को समय नहीं दे पाएंगे। आप दांपत्य जीवन को सुधारने की कोशिश करें। परिवार के लिए समय ना निकाल पाने से आप खुद भी दुखी रहेंगे। प्रतिद्वंदी आप पर हावी हो सकते हैं।

मकर (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

गणेश जी कहते हैं आज अपने करियर पर विशेष ध्यान दें। शेयर मार्केट से आपको निराशा हो सकती है। सामाजिक कार्यों में संलग्न होंगे। व्यापार में नए अनुबंध होंगे। चिंता व तनाव रहेंगे। अपने परिवार के साथ रुखा व्यवहार न करें। परिवार के सदस्य आपके नज़रिए का समर्थन करेंगे। रोमांस के लिए बढ़ाए गए कदम असर नहीं दिखाएंगे। यह पारिवारिक शान्ति को भंग कर सकता है। वैवाहिक जीवन में निजता का ध्यान रखना भी आवश्यक है।

कुंभ (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज कुछ भी हो अपने कार्यालय व सार्वजनिक स्थान पर झगड़ा करने से बचें। आप बस अपने गुस्से पर काबू रखें और परेशानी से बचें। विदेशी संस्थान से छात्रवृत्ति या प्रवेश संबंधी खबर की प्रतीक्षा कर रहे छात्रों को अच्छी खबर मिलेगी। आपको आर्थिक मामलों में दोस्तों की मदद मिल सकती है। चालाकी भरी आर्थिक योजनाओं में फँसने से बचें। समय अच्छा बीतेगा, बशर्ते आप तनाव से दूर रहें। जब आप अकेलापन महसूस करें तो अपने परिवार की मदद लीजिए।

मीन (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज अपने करियर के विषय में कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। कोई भी निर्णय लेने से पहले ठण्डे दिमाग से सोचें। उत्साह और चौकसी का गुण किसी भी कार्य को बेहतर रूप से संपन्न करवाने में मदद करेगा। कोई बड़ी योजनाओं और विचारों के ज़रिए आपका ध्यान आकर्षित कर सकता है। मित्रों से मुलाकात होगी। शारीरिक और मानसिक आरोग्य अच्छा रहेगा। भाग दौड़ का फायदा मिलेगा। आपकी सृजनात्मक शक्तियों में वृद्धि होगी।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

Back to top button