विशेष

अखबार में दिखने वाली इन चार रंग वाली बिंदी का मतलब क्या हैं? जानकर चौंक जाएंगे

हमारी लाइफ में कुछ ऐसी-ऐसी छोटी चीजें होती हैं, जिनपर हम जानने की परवाह नहीं करते हैं। ऐसी चीजें रोज हमारी आंखों के सामने आती हैं लेकिन हम ये जानने की कोशिश नहीं करते कि इसका मतलब क्या है? दुनिया में क्या चल रहा है जब जानने के लिए जब हम अख़बार उठाते हैं और पढ़ते हैं तो हम अक्सर इसके आखिरी में दिखाई देने वाले 4 अलग-अलग रंगों के डॉट या बिदीं को अनदेखा कर देते हैं। लेकिन, क्या आप जानना नहीं चाहते की आखिर इसका मतलब क्या है। आपको यह पता होना चाहिए कि सभी अखबारों में 4 रंगीन बिंदु क्यों दिये होते हैं। Four colored dots on a newspaper.

 

अखबारों में 4 रंगीन बिंदु क्यों दिये होते हैं?

हालांकि, यह आपके लिए ज्यादा जरुरी नहीं है कि अखबारों में 4 रंगीन बिंदु क्यों दिये होते हैं। लेकिन, थोड़ी अतिरिक्त जानकारी लेने में कोई नुकसान नहीं है। और इसलिए क्योंकि यह अखबारों पर छपे होते हैं जिसे हम हर रोज पढ़ते हैं, इसलिए इसके बारे में जानना जरुरी है। दरअसल, इन चार रंगों को CMYK (सियान, मेजेन्टा, यलो और ब्लैक) कहते हैं, जो किसी अखबार की छपाई में इस्तेमाल होने वाले सभी रंगों के आधार रंग हैं।

मूल रूप से किसी भी रंग को सही अनुपात में इनका उपयोग करके तैयार किया जा सकता है। इन सभी रंगों के प्लेट्स एक पृष्ठ पर अलग से रखे जाते हैं और प्रिंटिंग करते समय एक ही स्थान पर रहते हैं। अगर ये डॉट्स इसी क्रम में बने रहते हैं, तो चित्र स्पष्ट आते हैं। यदि ऐसा नहीं हो तो चित्र किसी तरह धुंधली हो जाता है, जिससे कलर की ओवरलैपिंग हो जाती है।

 

कितने जरुरी हैं अखबारों में 4 रंगीन बिंदु?

यदि अलग-अलग रंगों की प्लेटें एक दूसरे के साथ संरेखित नहीं होती हैं, तो चित्र ठीक से रखा गया नहीं होता है। मार्कर का उपयोग रंगों के घनत्व और डॉट की पहचान करने के लिए भी किया जाता है। रोज छपने वाले समाचार पत्रों की सही संख्या को नहीं जाना जा सकता, इसलिए इसका इस्तेमाल करना इसे आसान बनाता है। बहुत लोगों को ये लगता है कि अखबार की प्रिटिंग के समय ये लगती से लग जाता है। दरअसल, अखबार पर सही कलर पैटर्न बनाने के लिए ये डॉट्स यानी बिंदी मार्कर का काम करते हैं यानि एक निशान बनाते हैं। शायद आपने बचपन में बढ़ा हो की मुख्य रंग लाल, पीला, नीला होते हैं।

यही पैटर्न प्रिंटर में भी लगाये जाते है। हालांकि, प्रिंटर में एक और कलर ब्लैक जुड़ जाता है। तो ये जो चार बिंदियां हैं CMYK क्रम में बनी रहती हैं। अगर प्रिटिंग के बाद ये डॉट्स इसी क्रम में बने रहते हैं तो इसका मतलब ये होता है कि प्रिंटिग सही से हुई है, अन्यथा इसमें कुछ गड़बड़ है। अगर ऐसा न हो तो एक कलर के ऊपर दूसरा कलर चढ़ जायेगा या फिर बिखर जाएगा और फोटो खराब हो जाएगी।

Back to top button