राजनीति

फुटबॉल का मैदान खून से लाल हो गया जब बीच मैच में खिलाड़ियों ने दौड़ा-दौड़कर कर दी रेफरी की पिटाई

कोलकाता: लड़ाई-झगड़े इंसान के जीवन का हिस्सा तब से हैं, जब से वह इस दुनिया में आया हुआ है। कई बार लड़ाई झगड़े इतनी छोटी बात पर भी हो जाता है कि सुनकर हैरानी होती है। खेल के दौरान तो अक्सर ही आपने लोगों को आपस में लड़ते देखा होगा। लेकिन क्या कभी किसी खेल के दौरान रेफरी की पिटाई होते देखी है। अगर देखी भी होगी तो केवल WWE के मैच के दौरान। लेकिन इस बार रेफरी की पिटाई किसी और ही खेल में हुई है।

कई अहसासों का गवाह होता है मैच का ग्राउंड:

फुटबॉल का मैदान कई चीजों की एक साथ गवाही देता है। कभी खिलाड़ी जीत जाने का जश्न मनाते दीखते हैं तो कभी हार का गम मनाते हुए भी दिखाई देते हैं। लेकिन बीच मैच में दौड़ा-दौड़कर रेफरी की पिटाई का मामला शायद ही कभी होता हो। लेकिन ऐसा हो गया है वो भी कहीं और नहीं बल्कि कोलकाता के एक फुटबॉल ग्राउंड में। खिलाड़ी मैच के मैदान पर रेफरी से कई बार अपनी नाराजगी जाहिर करते हैं।

नाराजगी ने ले लिया भयानक रूप:

लेकिन किसने सोचा था कि यह नाराजगी इतनी भयानक रूप ले लेगी। ऐसा ही हुआ कुछ इस मैच के दौरानफुटबॉल मैच के दौरान एक टीम के खिलाड़ियों ने मिलकर मैच के रेफरी की ही जमकर धुनाई कर दी। पिटाई के बाद घायल रेफरी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जानकारी के अनुसार घटना उत्तर 24 परगना जिले के बरसात स्टेडियम की है।

आँख पर लगी चोट से निकलने लगा खून:

यहाँ मंगलवार को तालतल्ला और डीएस डलहौसी के बीच कोलकाता लीग के फर्स्ट डिविजन का मैच चल रहा था। तालतल्ला डीएस की टीम 2-0 से आगे चल रही थी। उसी समय मैच के रेफरी रोबिन विश्वास ने डलहौसी टीम के खिलाफ हैण्ड बॉल करार देते हुए पेनाल्टी किक दिया। ऐसा करते ही उस टीम के खिलाड़ी काफी। उनमे से कुछ ने आव देखा ना ताव और जड़ दिए रेफरी पर थप्पड़। इससे रेफरी मैदान में गिर गए और उनकी आँख पर चोट लग गया और खून बहने लगा। बाद में उन्हें अस्पताल ले जाया गया।

Back to top button