राशिफल

घर में गुडलक लाते हैं पालतू जानवर, जानिए कौन सा शुभ है आपके लिए

कई लोगों को अपने घरों में पालतू पशुओं को रखने का शौक होता है और वो अपने घर में कोई न कोई पालतू पशु रखते ही हैं| पर क्या आप जानते है की ये पालतू पशु हमारी लाइफ में गुडलक भी लाते हैं और हमारे जीवन को खुशियों से भर देते हैं। दरअसल ज्योतिष की माने तो सितारों के अनुसार घर में पालतू जानवर पालने चाहिए, ऐसा करने से कई तरह के दोष दूर हो जाते हैं। आज हम आपके लिए लाए हैं घर में पालने वालें जानवरों की खास जानकारी.. आइए जानते हैं कि कौन से जानवर को पालने से क्या फल मिलता है..

वफादार ही नही निभाता है, गुडलक भी लाता है कुत्ता

ये तो आप जानते ही हैं कि पालतू जानवरों में सबसे वफादार कुत्ते ही होते है जो अपने मालिक की सुरक्षा के लिए अपनी जान भी दे देते है लेकिन इसेक साथ ही कुत्ता रखने और उसे भोजन करवाने से घर की सुख एवं समृद्धि में वृद्धि होती है| हिन्दू धर्म में इसे भैरव का वाहन माना गया है.. कहा जाता है कि मंगलवार को काले कुत्ते को रोटी खिलाना शुभ होता है।

घर में कछुआ रखना होता है शुभ

ज्योतिष और वास्तु में कछुओं को बहुत ही ज्यादा महत्त्व बताया गया है ..कई लोग अपने घर की सुख समृद्धि के लिए घर में कछए का प्रतिरूप रखते है| चीन के फेंग्सुई एवं भारतीय वास्तु में इन्हे सुख-समृद्धि का प्रतीक माना जाता है| हिन्दू शास्त्रों के अनुसार कछुआ भगवन के दशावतार में से एक है| साथ ही इसे माँ लक्ष्मी का प्रतिनिधि पशु माना जाता है इसलिए कछुआ को घर में रखना काफी शुभ माना जाता है।

मेंढ़क देखना होता है शुभ

वैसे मेंढक कोई पालतू पशु नहीं है न ही कोई इसे अपने घर में रख सकता है परन्तु ये भी सुख और समृद्धि का प्रतिक होता है| खेती और बारिश से सम्बंधित होने के कारण मेंढक को लकी माना गया है कहा जाता है कि दफ्तर के लिए निकलने से पहले मेंढ़क को देखना काफी शुभ होता है।अगर हम मेंढक अपने घर में नहीं रख सकते तो उसका प्रतिरूप फेंग्सुई हमे जरूर अपने घर में रखना चाहिए|

तोता घर में आने वाली परेशानी का कर देता है संकेत

तोते को पलना शुभ माना गया है| मान्यता है कि तोता आपके घर में आने वाली परेशानियों को पहले ही भांप लेता है।

घर में रखें गोल्ड फिश

घर में मछली रखने से शांति आती है। घर में मछली रखना काफी शुभ माना जाता है। अगर हो सके तो घर में गोल्ड फिश रखनी चाहिए।

खरगोश रखने से घर में आती है सुख समृद्धि

घर में खरगोश का बहुत शुभ बताया गया है। अगर आप घर में खरगोश पालते हैं तो घर में समृद्धि आती है। खरगोश एक मात्र ऐसा स्तनधारी है जो सबसे जल्दी प्रजनन करता है इसलिए ये समृद्धि बढता है व बच्चों के लिए लकी माना जाता है|

गाय की सेवा करने से दूर होता है दुर्भाग्य

Cow the national animal

आखिर में अगर हम गाय की बात करें तो पालतू पशु के रूप में गाय का महत्व सभी जानते हैं। हम भारतवाशी गाय को माँ के रूप में पूजते है, इसके धार्मिक कारण भी है एवं वैज्ञानिक भी| धर्म की दृष्टि से देखें तो गाय में ३३ करोड़ देवी-देवताओ का वास माना गया है इसलिए गाय की सेवा करने से हर तरह का बैडलक एवं रोग दूर होते है वहीं  वैज्ञानिक दृष्टि कोण से भी गाय बहुत ही गुणकारी पशु है। ये हमे दूध देती है जो की सभी रोगों से मुक्ति एवं शक्ति प्रदान करता है .. साथ ही गोमूत्र को हजारो रोगों की दवा माना गया है ये वैज्ञानिक भी मन चुके है एवं कई प्रकार की औषधिया गोमूत्र से तैयार की जा रही है|

Back to top button