बॉलीवुड

बिग बॉस-11: ढिंचक पूजा को हुआ घर के इस सदस्य से प्यार, नाम जानकर उड़ जायेंगे आपके होश

नई दिल्ली: बिग बॉस के घर में क्या-क्या होता है, इसे जानने के लिए हर व्यक्ति इस समय बेचैन रहता है। कुछ ऐसे भी फैन हैं इस टीवी शो के कि इसका एक भी एपिसोड मिस नहीं करते हैं। लेकिन जो मिस कर जाते हैं, उन्हें घर में होने की घटना के बारे में जानकारी नहीं हो पाती है। आपको तो पता ही होगा कि वाइल्ड कार्ड एंट्री के तहत जब से बिग बॉस के घर में ढिंचक पूजा गयी हैं, तब से घर का माहौल ही बदल गया है।

ढिंचक पूजा को भी हो गया है लव से प्यार:

घर के पुरे माहौल में एक अलग ही रंग घुल गया है। घर में सभी को जोरदार टक्कर देने वाली ढिंचक पूजा को अब घर के ही एक सदस्य से प्यार हो गया है। घर के सदस्य बंदगी और पुनीत के बाद ढिंचक पूजा के दिल में भी प्यार ही घंटी बज गयी है। ढिंचक पूजा ने अपने करीबी दोस्तों को बताया कि शिल्पा और हीना ने उन्हें बताया है कि लव उसे पसंद करता है। इसके बाद आगे पूजा ने यह भी कहा कि अब उन्हें भी लव से प्यार हो गया है।

सलमान खान ने शो में ढिंचक पूजा के आने के बाद उड़ाया था मजाक:

जैसे ही पूजा ने इस बात को बताया प्रियांक ने यह बात पुरे घर को बता दी। घर में पूजा के ख़ास दोस्त कोई और नहीं बल्कि आकाश और अर्शी हैं। वाइल्ड कार्ड के तहत बिग बॉस के घर में ढिंचक पूजा को एंट्री मिलने के बाद घर के सदस्यों को काफी हैरानी हुई थी। उनके आने के बाद हीना खान ने जैसे रियेक्ट किया था, उसकी वजह से हीन खान को ट्वीटर पर जमकर ट्रोल भी होना पड़ा था। ढिंचक पूजा के आने के बाद शो के होस्ट सलमान खान भी काफी हैरान थे। ढिंचक पूजा का उन्होंने मजाक भी उड़ाया था।

ढिंचक पूजा हो गयी भावुक और निकलने लगे आँसू:

कुछ दिन पहले की बात है एक टास्क छोड़ने के बाद जब ढिंचक पूजा घर के अन्दर आयी तो उन्हें शिल्पा शिंदे दिखीं। उनसे बात करने के बाद ढिंचक पूजा काफी भावुक हो गयी। यहाँ तक कि ढिंचक पूजा की आँखों से आँसू भी निकलने लगे थे। उन्होंने बताया कि उनकी तबियत अच्छी नहीं थी, लेकिन घर वाले उन्हें टास्क पूरा ना करने के लिए ताना मार रहे हैं। ढिंचक पूजा ने बताया कि लोग उन्हें काफी जज कर रहे हैं। इस वजह से वह काफी परेशान भी हैं। खैर जो भी हो ढिंचक पूजा और लव के बीच सच में कुछ हो पाता है या नहीं, यह तो आगे ही पता चल पायेगा।

Back to top button