समाचार

ताजमहल पर भगवा लहराते शेयर की फोटो, पुलिस ने कर लिया गिरफ्तार – देखें वीडियो

आगरा – ताजमहल को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा। ताजा मामला ताजमहल पर भगवा लहराते फोटो फेसबुक पर पोस्ट करने का है। इस मामले में पुलिस ने राष्ट्रवादी मोर्चा के अध्यक्ष अमित जानी को गिरफ्तार किया है। अमित जानी पर फेसबुक पर ताजमहल का भगवा फोटो लगाने के साथ ही सभी हिंदुओं से 3 नवम्बर को ताजमहल पहुंचने का ऐलान करने का आरोप है। controversial picture of taj mahal.

 ताजमहल पर भगवा फहराने का किया था ऐलान

दरअसल, कुछ दिन पहले अमित ने ताजमहल पर भगवा लहराते हुए एक तस्वीर फेसबुक पर शेयर कि थी, जिसमें ताजमहल पर भगवा झंड़ा लहरा रहा था। बस अब इसी मामले को लेकर पुलिस हरकत में आई थी। ताजमहल पर हालिया विवाद के बीच सोशल मीडिया पर शेयर कि गई इस फोटो की कड़ी आलोचना हुई। इसके बाद पुलिस ने भी स्थिति की गंभीरता को देखते हुए अमित को गिरफ्तार करने के लिए कई जगह छापे मारे। अमित को पुलिस ने आज लखनऊ से गिरफ्तार किया गया। अमित पर ताजमहल को भगवा रंग देकर लोगों की धार्मिक भावनाओं को भड़काने का आरोप है।

 कौन है अमित जानी?

अमित जानी उस वक्त सुर्खियों में आ गए थे जब उन्होंने लखनऊ में मायावती की मूर्ति तोड़ दी थी। अमित खुद सपा के करीबी हैं और इस बार लोकसभा चुनाव के लिए बागपत सीट से टिकट के लिए आवेदन भी कर चुके हैं। महाराष्ट्र में उत्तर भारतीयों पर हो रहे हमलों को देखते हुए अमित जानी ने उत्तर प्रदेश नव निर्माण सेना का गठन किया है, जो शिवसैनिकों के खिलाफ लड़ती है। अमित पर कई संगीन आपराधिक मामलों में शामिल रहने का आरोप है। कई मामलों में अमित के सिर पर इनाम भी घोषित है।

गिरफ्तारी पर क्या बोले अमित जानी?

ताजमहल पर भगवा झंडा लगाकर फोटो पोस्ट करने के मामले में गिरफ्तार उत्तर प्रदेश नवनिर्माण सेना की राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री बनने के बाद ताज महल को तेजोमहालय कहना भूल गए हैं। अमित ने पुलिस को संगीत सोम को गिरफ्तार करने के लिए अपील की है, जिन्होंने ताजमहल को तेजोमहालय कहा था। अमित जानी ने कहा है कि पुलिस प्रदेश सरकार के उन तमाम नेताओं को गिरफ्तार करें जिन्होंने ताजमहल को तेजोमहालय कहा है। अमित के मुताबिक केवल अमित जानी को ही गिरफ्तार करना कहां से जायज है? ताजमहल पर भगवा लगाना कोई अपराध है क्या।

 

देखें वीडियो –

Back to top button