राजनीति

धीरे-धीरे पूरा प्रदेश हो रहा भगवामय, मुख्यमंत्री दफ्तर पर भी चढ़नें लगा भगवा रंग

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में सरकार के बदलते ही भगवा रंग का जादू हर किसी के सर चढ़कर बोल रहा है। कुछ दिनों अहले तक सीएम योगी और उनके मंत्रिमंडल में शामिल होल ही भगवा रंग में दिखाई देते थे, लेकिन अब सीएम योगी का ऑफिस भी इसी रंग में रंगा हुआ दिखाई देगा। जी हाँ रंगाई-पुताई का कार्यकम जोरों पर चल रहा है। लखनऊ के लाल बहादुर भवन पर अब भगवा रंग चढ़ना शुरू हो गया है। इस बिल्डिंग को एनेक्सी बिल्डिंग के नाम से भी जानते हैं।

बिल्डिंग की पांचवी मंजिल पर है सीएम योगी का ऑफिस:

आपको बता दें पाँच मंजिले इस इमारत में मुख्य सेक्रेटरी से लेकर गृह विभाग के प्रमुख सचिव का भी ऑफिस मौजूद है। पांचवीं मंजिल पर मुख्यमंत्री योगी और उनके सचिवों के कार्यालय हैं। ओएसडी भी यहीं बैठते हैं। इस बिल्डिंग की रंगाई-पुताई का काम शुरू हो गया है। पहले इस इमारत की दीवारों का रंग सफ़ेद था जिसे भगवे रंग में रंगा जा रहा है। दीवार के बॉर्डर की पुताई लाल रंग से की जा रही है।

पहले ही चढ़ चुका है बसों पर भगवा रंग:

मुख्यमंत्री सचिवालय के रख-रखाव की जिम्मेदारी राज्य संपत्ति विभाग की है। निदेशक योगेश शुक्ल के अनुसार, मुख्यमंत्री ऑफिस को भगवा रंग से रंगने का प्रस्ताव मुख्यमंत्री सचिवालय से आया था। इससे पहले यूपी की कई सरकारी बसों पर भी भगवा रंग चढ़ाया जा चुका है। पिछले महीने योगी आदित्यनाथ ने स्वयं इन बसों की हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। उत्तर प्रदेश सरकार हर साल सूचना डायरी प्रकाशित करवाती है, जिसका मूल्य 120 रूपये होता है।

पहले की सरकार भी करती थी अपने पसंद के रंग का इस्तेमाल:

प्रदेश में सभी मंत्रियों, सांसदों, विधायकों और अफसरों को यह डायरी मुफ्त में दी जाती है। उनको दी जाने वाली यह सूचना डायरी भी अब भगवे रंग की हो गयी है। प्रदेश में होने वाले सभी कार्यक्रमों के मंच और सोफे भी भगवे रंग के ही होते हैं। कई जिलों के जिलाधिकारी ने इसी रंग के पर्दे भी लगवा लिए हैं। सरकारी अस्पतालों में मरीजो के बेड की चादरें भी भगवे रंग की हो गयी हैं। सीएम योगी स्वयं भगवा रंग धारण करते हैं और उनके बैठने की कुर्सी पर भगवे रंग का ही तौलिया रखा जाता है। यह पहली बार नहीं है इससे पहले अखिलेश के राज में सारा कम हरे रंग में और मायावती के राज में नीले रंग में होता था।

Back to top button