विशेष

फतेहपुर सिकरी में स्विस कपल के साथ मारपीट का मामला आया सामने, पीटकर किया बुरा हाल

आगरा: भारत में अतिथि को भगवान का दर्जा दिया गया है। यहाँ मेहमानों की पूजा देवताओं की भांति की जाती है। आप तो जानते ही हैं कि भारत में कई ऐसे ऐतिहासिक पर्यटन स्थल हैं जहाँ हर साल हजारों की संख्या में विदेशी पर्यटक आते हैं। उनके जरिये देश की आमदनी में भी बढ़ोत्तरी होती है। जिस देश में मेहमानों को भगवान माना जाता है, उसी देश में मेहमान के साथ मारपीट का एक तजा मामले देखने को मिला है।

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज आयी जोड़े की मदद के लिए आगे:

आपको बता दें स्विट्जरलैंड का एक विदेशी जोड़ा फतेहपुर सीकरी घूमनें आया हुआ था। जोड़ा यहाँ कुछ अच्छी यादों को संजोने के लिए आया हुआ था, लेकिन उसे मिली तो केवल बुरी यादें। जोड़े की बुरी तरह से पिटाई की गयी। जानकारी के मुताबिक पत्थरों और डंडों से दोनों के ऊपर हमला किया गया। इस मामले में विदेश मंत्री सुषमा स्वराज भी मदद के लिए आगे आयी हैं। उन्होंने यूपी सरकार इस मामले में जानकारी माँगी है। उन्होंने ट्वीट किया है कि, “मैंने राज्य सरकार से जानकारी माँगी हैं। हमारे अधिकारी अस्पताल जाकर उस कपल से मिलेंगे।“

रेलवे ट्रैक के पास कुछ लोगों ने कर दिया पत्थरों से हमला:

प्राप्त जानकारी के अनुसार स्विट्जरलैंड के रहने वाले जेमी और मैरी 30 सितम्बर को भारत आये थे। आगरा में ताजमहल देखने के बाद दोनों फतेहपुर सिकरी घुमने पहुँचे। दोनों रेलवे ट्रैक के पास थे तभी कुछ लोगों ने उनके ऊपर पत्थरों से हमला कर दिया। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार कुछ लोग उनके साथ जबरदस्ती सेल्फी लेना चाहते थे। जब इन्होने माना किया तो धक्का-मुक्की की। बाद में इन्हें अकेला देखकर मारपीट शुरू कर दी।

पुलिस ने खुद ही दर्ज कर ली रिपोर्ट और जुट गयी जाँच में:

इस मामले की जानकारी होने पर पुलिस ने पर्यटकों से कहा कि वह इसकी रिपोर्ट लिखवायें। लेकिन पर्यटकों ने ऐसा करनें से इनकार कर दिया। उन्होंने पुलिस को लिखकर दिया कि नों कंप्लेंट। पर्यटकों के शिकायत ना करनें के बाद पुलिस ने खुद ही शिकायत दर्ज की और घटना की जाँच में जुट गयी। अब तक मिली जानकारी के अनुसार इस मामले में पुलिस ने कुछ लोगों को चिन्हित भी किया है।

Back to top button