विशेष

इस तरह से अब पहचान सकते हैं कि आपकी जेब में रखी हुई 2000 की नोट असली है या नकली

मोदी सरकार की नोटबंदी के बाद आरबीआई ने बाजार में चल रहे पुरानें 500 और 1000 के नोटों की जगह नए 500 और 2000 की नई नोट जारी की। हालांकि जब यह नोट जारी की गयी तो इसको लेकर कई तरह की अफवाहें भी उड़ाई गयी। कई मीडिया चैनल ने तो इन अफवहों को सच मानकर उसपर ख़बरें भी चला दी। जैसे की नई 2000 की नोट में चीप लगी है, जिससे उसकी लोकेशन को ट्रैक किया जा सकता है, जबकि सच में ऐसा कुछ भी नहीं है।

भारी मात्रा में पकड़े गए 2000 के जाली नोट:

नए 2000 की नोट में कोई भी चीप नहीं लगी हुई है। सरकार ने काला धन और जाली नोटों के बढ़ते व्यापार पर अंकुश लगानें के लिए नोटबंदी का फैसला लिया था, लेकिन सरकार को इसमें कामयाबी नहीं मिली। मोदी सरकार के अथक प्रयासों के बाद भी जाली नोट बनानें वालों पर अंकुश नहीं लग सका। अभी कुछ दिनों पहले मुंबई में भारी मात्रा में 2000 के जाली नोट पकड़े गए हैं। ऐसे में हमेशा यह डर बना रहता है कि कहीं हमारे पर भी कोई जाली नोट ना आ जाये और हम उसे जानकारी के आभाव में पहचान ही ना सकें।

असली-नकली की पहचान के लिए आरबीआई ने शुरू किया ऑनलाइन पोर्टल:

पिछले दिनों कई ऐसे घटनाएँ सामनें आयी हैं, जिसमें 500 और 2000 के नोटों के नकली पाए जानें की बात की गयी है। ऐसे में डरने की जगह आरबीआई द्वारा बताये गए टिप्स से आप खुद जान सकते हैं कि कौन सी नोट असली है और कौन सी नकली है। आपको बता दें असली और नकली नोटों की पहचान के लिए आरबीआई ने एक ऑनलाइन पोर्टल की शुरुआत की है। वहाँ 10 से लेकर 2000 तक के नोटों के बारे में पूरी जानकारी दी गयी है। आपको बता दें आरबीआई के इस पोर्टल का नाम है, पैसा बोलता है।

मिल जाएगी नोटों से जुड़े हर सिक्यूरिटी फीचर के बारे में जानकारी:

जैसे ही आप इस पोर्टल पर जायेंगे आपको वहाँ हर नोट के सिक्यूरिटी फीचर के बारे में पता चल जायेगा। paisaboltahai.rbi.org.in पर जाते ही आपको वहाँ एक Know your banknotes का आप्शन मिलेगा। वहाँ क्लिक करके आप सभी नोटों के बारे में जानकारी पा सकते हैं। जिस भी नोट के बारे में आप जानना चाहते हैं बस आपको उस नोट के ऊपर क्लिक करना होगा। इसके बाद आरबीआई आपको नोट के सभी सिक्यूरिटी फीचर के बारे में बताता है। आप इनको आसानी से याद भी रख सकते हैं। इससे आप असली-नकली का फर्क आसानी से कर पाएंगे और भविष्य में ठगे जानें से बचे रहेंगे।

Back to top button