राशिफल

आज दिवाली को बना है गुरुवार का ख़ास संयोग, पीतल के बर्तन से किया गया यह उपाय भर देगा आपकी तिजोरी

इस साल दिवाली 19 अक्टूबर को पड़ रही है, यानी आज के दिन और आज गुरुवार का दिन है। हिन्दू धर्म में गुरुवार के दिन को भगवान विष्णु और देव बृहस्पति का दिन माना जाता है। इन्हें धन-दौलत और खुशहाली के लिए विशेष फल देने वाला माना जाता है। आज के दिन इन दोनों के अलावा माता लक्ष्मी को भी प्रसन्न करनें के उपाय किये जाते हैं। ऐसा भी कहा जाता है कि माता लक्ष्मी के पति भगवान विष्णु हैं, इसलिए उन्हें प्रसन्न करके भी धन-धान्य पाया जा सकता है।

दिवाली के दिन बृहस्पतिवार पड़ना होता है ख़ास:

वैसे भी दिवाली के दिन माता लक्ष्मी की पूजा की जाती हैं और उनसे सफल और समृद्धि भरे जीवन की कामना की जाती है। कहा जाता है कि जो भी भक्त दिवाली के दिन माता लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा करता है, उसके घर में कभी भी धन-दौलत की कमी नहीं होती है। इस बार दिवाली बृहस्पतिवार को पड़ रही है, जो अपने आप में बहुत ही ख़ास माना जाता है।

आज के दिन करें पीतल की वस्तुओं का दान:

ऐसा माना जा रहा है कि दिवाली के दिन बृहस्पतिवार का ख़ास संयोग बन रहा है, और आज के दिन कुछ ख़ास उपाय करनें से जीवन के सभी कष्टों से मुक्ति पायी जा सकती है। केवल कष्टों से ही मुक्ति नहीं बल्कि यह उपाय करनें से आपके जीवन में कभी भी धन की कमी नहीं रह जाती है। इस उपाय में एक आज के दिन पीतल की वस्तुओं का दान और उपयोग करना।

पीतल को माना जाता हा गुरु ग्रह का रत्न:

ऐसा माना जाता है कि गुरुवार के दिन किसी भी पिली वस्तु का दान और उपयोग करना दोनों ही शुभ होता है। पीतल जहाँ पिली वस्तु भी है वही यह गुरु का ग्रह रत्न भी माना जाता है। इसलिए इस दिवाली को पूजा के समय पीतल की वस्तुओं का जरुर उपयोग करें। पूजा करनें के ब आड़ पीतल के दिए में शुद्ध देशी घी भरकर इसे जलाएं। साथ ही कुछ अन्य शास्त्रीय उपाय भी कर सकते हैं।

आज के दिन करें यह उपाय:

*- हिन्दू धर्म में पीपल के वृक्ष पर शनिदेव के अलावा भगवान विष्णु की भी विशेष कृपा मानी जाती है। आज के दिन स्नान आदि से निवृत्त होकर पूजा पाठ करनें के बाद पीतल के एक बर्तन में दही भर लें। इस इस दही भरे पात्र को किसी पीपल के पेड़ के नीचे रख आयें। रखनें से पहले अपने इष्टदेव का ध्यान करें। इसके बाद भगवान विष्णु के साथ माँ लक्ष्मी और बृहस्पतिदेव का ध्यान करें और अपनी सभी मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए प्रार्थना करें।

 

*- आज के दिन एक पीतल के पात्र में चना भरकर उसे किसी विष्णु मंदिर में ले जाएँ और उसे दान कर दें। ऐसा करनें से आपके सुख-सौभाग्य में वृद्धि होती है। आज के दिन गाय को गुड़ चना खिलाना भी काफी फायदेमंद होता है।

इसके अलावा आप धन प्राप्ति के लिए घी से भरे पीतल के पात्र को कृष्ण मंदिर में चढ़ाएँ। चढ़ाने के बाद इसे प्रसाद मानकर किसी गरीब व्यक्ति को दान कर दें। ऐसा करनें के बाद आपके जीवन में कभी भी धन की कोई समस्या नहीं आएगी।

Back to top button