राजनीति

देश में धूम-धाम से आज मन रही दिवाली, प्रधानमंत्री ने दिवाली पर ट्वीट करके दी देशवासियों को बधाई

नई दिल्ली: आज पुरे देश में दिवाली की धूम देखी जा सकती है। पुरे देश में जगह-जगह पर रंग बिरंगे झालरों से दुकानें सजी हुई दिखाई दे रही हैं। आज के दिन का धार्मिक महत्व भी है। आज ही के दिन भगवान राम रावण का वध करनें के बाद 14 साल का वनवास काटकर अयोध्या आये थे। उनके आनें की ख़ुशी में पुरे अयोध्या को दीपों से सजाया गया था। तभी से दिवाली का पर्व मनाया जा रहा है।

विदेशों में भी मनाई जाती है दिवाली:

इस पर्व को प्रकाश पर्व के रूप में मनाया जाता है और यह आपसी प्रेम और भाईचारे का सन्देश भी देता है। दिवाली का पर्व भारत ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में बसे हुए हिन्दू धर्म के लोग मनाते हैं। भारतियों की देखा-देखी के बाद कई विदेशी लोग भी दिवाली के पर्व को मनाते हैं। आज के दिन सभी लोग घर की सफाई करनें के बाद हर जगह दीपक लगाते हैं और माता लक्ष्मी से धन-धान्य की कामना करते हैं।

पुरे देश में देखी जा सकती है दिवाली की रौनक:

आज के दिन लोग एक दुसरे को मिठाई देकर अपनी खुशियाँ उनके साथ बाँटते हैं। आज पुरे देश में इस पर्व की रौनक देखी जा सकती है। शाम होते ही हर जगह दीपकों की लड़ियाँ देखनें को मिलेगी। दिवाली के इस मौके पर कई जगह माँ लक्ष्मी और गणेश की पूजा आराधना की जाती है तो कई जगहों पर माँ काली की पूजा की जाती है। दिवाली के इस मौके पर कई लोग पटाखें फोड़कर भी अपनी खुशियों का इजहार करते हैं।

खुद का और पशुओं की सुरक्षा का रखें ध्यान:

दिवाली के इस मौके पर प्रधानमंत्री मोदी ने भी देशवासियों को बधाई दी है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल के ट्वीटर अकाउंट पर लिखा है कि, “दीपावली के पवन पर्व पर सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं, हैप्पी दिवाली। पीएम मोदी के साथ ही देश की कई जानी-मानी हस्तियों ने भी अपने ट्वीटर हैंडल पर दिवाली की बधाई दी है। इस बार की दिवाली लोग खुद की सुरक्षा और पशुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मनाएं। सभी को दिवाली की हार्दिक शुभकामनायें।

Back to top button