समाचार

आज योगी सरकार राम नगरी अयोध्या में तोड़ देगी राम रहीम के इस वर्ल्ड रिकॉर्ड को

अयोध्या: यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज भव्य तरीके से अयोध्या में दिवाली मनाएंगे। सरकार की तरफ से आज के दिन दिवाली मनानें के लिए काफी तैयारियाँ की गयी हैं। बताया जा रहा है कि अयोध्या के सरयू तट पर लगभग 1 लाख 71 हजार दिए जलाये जायेंगे। इसके साथ ही योगी सरकार बलात्कारी राम रहीम के वर्ड रिकॉर्ड को भी तोड़ देगी। राम रहीम के नाम इससे पहले सबसे ज्यादा दिए जलानें का वर्ल्ड रिकॉर्ड है।

गिनीज बूक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड के मुताबिक 23 सितम्बर 2016 को हरियाणा में राम रहीम के द्वारा 150009 दिए जलवाए गए थे। इस कार्यक्रम में 1531 लोगों ने हिस्सा लिया था। योगी आज अयोध्या के रामकथा पार्क पहुंचेंगे। वहाँ दूसरी तरफ से शोभायात्रा की रामलीला झलकियाँ भी पहुंचेंगी। महाआरती करनें वाले पुरोहित ने बताया कि 15 मिनट तक माँ सरयू का पूजन किया जायेगा।

आज सरयू तट पर जलाये जायेंगे 1 लाख 71 हजार दीपक:

माँ सरयू की आरती में 5100 दीपकों का प्रयोग किया जायेगा। जो देखनें में काफी भव्य नजारा होगा। बताया जा रहा है कि सरयू तक की पूजा करनें के बाद योगी राम की पैड़ी पर जायेंगे। आज यहाँ भव्य दीपोत्सव का कार्यक्रम है। यहाँ आज 1 लाख 71 हजार दिए जलाये जायेंगे। आपको बता दें इतनी संख्या में यहाँ पहली बार दीपक जलाये जा रहे हैं। इस दौरान भगवान राम के जीवन से जुड़े हुए अलग-अलग कांड पर आधारित झलकियाँ भी भव्य रूप में दिखाई जायेंगी।

किये गए हैं सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम:

झाकियों के लिए मंच ट्रकों पर बनाये गए हैं, जिनमें 11 झाकियां होंगी। आपको बता दें योगी सरकार इस साल उसी तरह दिवाली मानने की तैयारियों में लगी हुई थी, जिस तरह त्रेता युग में राम के 14 वर्षों के वनवास से लौटनें के बाद मनाई गयी थी। इस दिवाली को मनानें के लिए काफी दिनों से तैयारी की जा रही थी। आज अयोध्या में सुरक्षा की दृष्टि से काफी कड़क इंतज़ाम किये गए हैं।

Back to top button