राजनीति

छोटी दिवाली के मौके पर योगी सरकार का अयोध्या में भव्य जश्न,सरयू तट पर शानदार कार्यक्रम का आयोजन

लखनऊ: दिवाली का पर्व पुरे देश में बड़े ही धूम-धाम से मनाया जाता है। दिवाली के दिन को प्रकाश पर्व के रूप में मनाया जाता है और हर जगह दीपों से से सजाया जाता है। इस दिन के बारे में कहा जाता है कि भगवान राम विजय दशमी के दिन लंका से रावण का वध करके चले थे और कार्तिक अमावस्या के दिन अयोध्या पहुँचे थे। इसलिए उनके आने की ख़ुशी में पुरे अयोध्या को दीपों से सजाया गया था और सभी ने पहली दिवाली मनाई थी। तब से लेकर आज तक यह परम्परा लगातार चल रही है।

आज भव्य तरीके से मनाई जाएगी छोटी दिवाली:

भगवान राम की नगरी अयोध्या में हर साल बड़े धूम-धाम से दिवाली मनाई जाती है, लेकिन इस बार की दिवाली कुछ ख़ास होगी। जी हाँ इस बार अयोध्या की दिवाली में यूपी के सीएम योगी भी शामिल होंगे। योगी ने पहले ही ऐलान कर दिया था कि वह इस बार की दिवाली को भव्य तरीके से अयोध्या में मनाएंगे। आज छोटी दिवाली के मौके पर अयोध्या में जश्न का माहौल बना हुआ है। अयोध्या में ठीक उसी तरह से तैयारियाँ की जा रही है, जैसे उस समय भगवान राम के लौटनें पर की गयी थी।

पुष्पक विमान की जगह हेलीकॉप्टर से आयेंगे भगवान राम:

उस समय भगवान राम और माता सीता पुष्पक विमान से अयोध्या आये थे, जबकि इस बार राम, लक्ष्मण और सीता हेलीकॉप्टर से आयेंगे। उनके आनें के बाद योगी उनका तिलक करेंगे और सरयू नदी के तट पर हजारों दीपक जलाये जायेंगे। उस समय भगवान राम के लौटने पर मंगल गीत भी गाये गए थे। अब कलयुग में भी योगी सरकार त्रेता युग जैसा भव्य जश्न मनानें वाली है। आज भव्य कायक्रम के बाद योगी भविष्य की कई योजनाओं की भी शुरुआत करेंगे।

अयोध्या में फिर से होगा राम राज्य:

जिस कनक भवन में भगवान राम रहा करते थे, उसका कायाकल्प किया जायेगा। दशरथ महल को भी सुन्दर बनानें का ऐलान किया जायेगा। साथ ही सरयू नदी के घाटों की सुन्दरता बढ़ाने के लिए भी कई ऐलान किये जायेंगे। सूत्रों से पता चला है कि अयोध्या में राम राज्य जैसी स्थिति लानें के लिए योगी सरकार 134 करोड़ रूपये खर्च करेगी। अयोध्या में होनें वाले इस भव्य कार्यक्रम में यूपी के राज्यपाल राम नाइक, सीएम योगी, पर्यटन मंत्री रीता बहुगुणा जोशी सहित कई अन्य लोग भी मौजूद होंगे।

Back to top button