राजनीति

शरहद पर बीएसएफ जवानों ने अपने ही अंदाज में मनाई दिवाली, दीपक जलाकर जमकर फोड़े पटाखे

नई दिल्ली: इस देश की सीमा चारो तरफ से दुश्मनों से घिरी हुई है। एक तरफ पाकिस्तान भारत को नुकसान पहुँचाता है तो दूसरी तरफ चीन अपनी नई-नई चाल चलकर भारत को परेशान करनें की कोशिश करता है। लेकिन भारत भी किसी से कम नहीं है, वह अपने देश की सीमा की सुरक्षा करना अच्छे से जनता है। भारत ने अपनी सीमाओं की सुरक्षा के लिए बॉर्डर सिक्यूरिटी फ़ोर्स का गठन किया है। बीएसएफ के जवान कठिन से कठिन माहौल में रहकर देश के सीमा की रक्षा करते हैं।

सीमा पर ही मनाते हैं सभी पर्व-त्यौहार:

हमेशा सीमा पर तैनात रहनें वाले ये जवान अपना हर पर्व-त्यौहार वहीँ सीमा पर ही मनाते हैं। होली हो या ईद, दिवाली हो या कोई अन्य पर्व जवान अपने साथियों के साथ इन पर्वों का मजा सीमा पर ही लेते हैं। इस बार सैनिकों का धनतेरस और दिवाली सीमा पर ही मन रहा है। अपना फर्ज निभानें के साथ-साथ पर्व भी मना रहे हैं। आपको बता दें पंजाब से सटे हुए भारत पाकिस्तान की अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर बीएसएफ के जवानों ने दीपक जलाएं और जमकर आतिशबाजी भी की।

मोदी सरकार मनायेगी यह दिवाली सैनिकों के साथ:

मोदी सरकार ने जवानों के हौसले को बढ़ानें के लिए उनके साथ इस बार दिवाली मनानें का फैसला किया है। इस बार वह भारत-चीन सीमा पर जवानों के साथ दिवाली मनाएंगे। आम आदमी त्यौहार के दिन अपने परिवार के साथ खुशियाँ बाँटता है, जबकि ये जवान अपने परिवार से काफी दूर तैनात होकर देश की रक्षा कर रहे हैं। ऐसे मौकों पर पुरे देश को इनका परिवार बनकर इनके हौसले को बढ़ाना चाहिए। सीमा पर जहाँ दुश्मनों का खतरा रहता है, वहीँ यह जाबाज जवान अपने त्यौहार को भी धूम-धाम से मनाते हैं।

अपने प्राणों की आहुति देकर करते हैं सीमा की रक्षा:

रात-दिन यज जवाब देश की फॉरवर्ड फ्रंट पर तैनात रहकर देश की सुरक्षा में लगे हुए हैं। इन सैनिकों का केवल एक ही मकसद होता है कि देश की आम जनता अमन-चैन से रहे। अपने प्राणों की आहुति देकर यह देश की भलाई के बारे में सोचते हैं। खुद दुश्मनों की गोलियां झेल लेते हैं पर देश पर कोई आंच नहीं आनें देते हैं। आपको तो पता ही है कि पाकिस्तान हर रोज सीज फायर का उलंघन करके गोलीबारी करता रहता है। ऐसे में उनकी योजना को विफल करनें का काम सीमा पर तैनात यही जवान करते हैं।

Back to top button