राशिफल

राशिफल 18 अक्टूबर : आज छोटी दिवाली के दिन इन राशिवालों पर होगी माँ लख्मी की बिशेष कृपा, देखें

18 अक्टूबर 2017, बुधवार का दिन आपके लिए कैसा रहेगा? आज का दिन आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन ला सकता है? आज आपके सितारे क्या कहते हैं? यह जानने के लिए पढ़े आज का राशिफल। Rashifal 18 October 2017.

राशिफल 18 अक्टूबर 2017 (Rashifal 18 October 2017 day)-

17 October horoscope, 17 अक्टूबर राशिफल, astrological Daily horoscope, daily predictions, Rashifal 17 October 2017, आज का राशिफल, ज्योतिषीय, दैनिक राशिफल, Rashifal 17 October 2017, आज का राशिफल, 17 अक्टूबर राशिफल, राशिफल

मेष (Aries) चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज किए गए हर कार्य में सफलता मिलेगी। घर का वातावरण प्रफुल्लित रहेगा। महिलाओं को मायके से भी लाभ हो सकता है व अच्छे समाचार मिल सकते हैं। साझीदारी के लिए अच्छे मौके हैं, लेकिन भली-भांति सोचकर ही कदम बढ़ाएँ। किसी क्षेत्र से अनापेक्षित अच्छे परिणाम मिलने की उम्मीद है। मन में सकारात्मक विचार बनाए रखना अच्छा होगा। कार्य स्थल पर प्रमोशन या प्रशंसा मिलने के आसार हैं।

वृषभ (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज का दिन आपके लिए बहुत शुभ है। कार्यक्षेत्र के नजरिए से आज का दिन आपका है। इसका भरपूर फायदा उठाएँ। आप पैसा बना सकते हैं, बशर्ते आप अपनी जमा-पूंजी पारम्परिक तौर पर निवेश करें। बढ़िया दिन है जब आप सबके ध्यान को अपनी तरफ खींचेंगे। किसी पड़ोसी या रिश्तेदार की वजह से वैवाहिक जीवन में अनबन मुमकिन है। अपने जज़्बात पर काबू रखें और ऐसा कोई गैरजिम्मेदाराना काम न करें जिसके लिए बाद में आपको पछताना पड़े।

मिथुन (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज आपको अच्छे समाचार मिल सकते हैं। आर्थिक लाभ की संभावनाएं हैं। मित्रों और स्नेहीजनों के साथ आनंददायी प्रवास का योग है। आपका पारिवारिक वातावरण आनंद व उल्लास से लबालब भरा रहेगा। तन में चेतना एवं स्फूर्ति का संचार होगा। उनसे मिली भेट व सौगात पाकर आप आनंदित होंगे। क्रोध पर संयम रखिएगा। व्यवसाय में बाधा उपस्थित होने की संभावना है व उच्चपदाधिकारियों की अप्रसन्नता के कारण दुखी होने की संभावना भी है।

कर्क (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज आपके कार्य अधूरे रह सकते हैं। किसी कारणवश व्यय भी अधिक होगा। यदि पुरानी बातों को कुरेद कर नोक-झोंक करेंगे तो परिणाम अच्छे नहीं मिलेंगे। साथ ही एक दूसरे पर संदेह करेंगे तो भी परिणाम अच्छे नहीं रहेंगे। ऐसे में इन दोनों परिस्थितियों से बचना होगा। आज के किए गए परिश्रम के असंतोषकारक परिणाम होंगे, जिनसे मन में ग्लानि होगी। अविचारी निर्णय से गलतफहमियां खड़ी न हों, इसका ध्यान रखिएगा।

सिंह (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज आलस्य को त्यागकर कार्यों को समय पर करने से सफलता प्राप्त होगी। सोच-समझकर व्यय करें। आज स्वजनों और स्नेहीजनों के साथ मतभेद खड़े हों सकते है, परिणामस्वरूप घर में विरोध का वातावरण उपस्थित होगा। अपने काम के लिए दूसरों पर दबाव न डालें। दूसरे लोगों की इच्छाओं और दिलचस्पियों पर भी गौर करें, इससे आपको दिली खुशी हासिल होगी। यात्रा संभव है।

कन्या (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज आपके दैनिक कार्यों में अनियमितता रहेगी। आपको कार्यस्थल पर और पारिवारिक जीवन में भी दिक्कतें आ सकती हैं। हालाँकि इस समय ऐसा कर पाना थोडा मुश्किल है, लेकिन मन को शांत रखें। आपके सामने कई अवसर एक साथ आयेंगे, आपको सोच समझकर उनमें से चुनना है। यश, प्रतिष्ठा में बढोत्तरी होगी। शिक्षा क्षेत्र में प्रगति होगी। आज आपके विचार स्थिर नहीं रहेंगे। सार्वजनिक जीवन में मान-सम्मान मिलेगा।

आज का राशिफल  ( Rashifal 18 October 2017 )-

17 October horoscope, 17 अक्टूबर राशिफल, astrological Daily horoscope, daily predictions, Rashifal 17 October 2017, आज का राशिफल, ज्योतिषीय, दैनिक राशिफल, Rashifal 17 October 2017, आज का राशिफल, 17 अक्टूबर राशिफल, राशिफल

तुला (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आपके लिए आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा। आपका मन मित्रों व स्नेहीजनों के साथ खान-पान, सैर-सपाटे एवं प्रेम सम्बंधों की वजह से प्रफुल्लित रहेगा। यात्रा-पर्यटन के योग हैं। परोपकारी स्वभाव होने से दूसरों की मदद कर पाएंगे। आप अपने जीवनसाथी के साथ कुछ बहुत रोमांचक काम कर सकते हैं। व्यापार में वृद्धि होकर आर्थिक क्षेत्र में सुधार की संभावना है। आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। वाद-विवाद से बचकर रहें।

वृश्चिक (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज अपनी वाणी पर संयम रखें। सामाजिक और धार्मिक समारोह के लिए बेहतरीन दिन है। आज लोग आपकी वह प्रशंसा करेंगे, जिसे आप हमेशा से सुनना चाहते थे। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। व्यवसाय में बाधा उपस्थित होने की संभावना है व उच्चपदाधिकारियों की अप्रसन्नता के कारण दुखी होने की संभावना भी है। मानसिक दबाव के बावजूद आपकी सेहत अच्छी रहेगी। नए कार्यों में सफलता मिलेगी।

धनु (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज आप मानसिक थकान का अनुभव करेंगे। परिश्रम की तुलना में फल कम मिलेगा। संतान के विषय में चिंता रहेगी। आज आपके कोर्ट कचहरी के मामले पक्ष में सुलझ सकते हैं। शारीरिक चुस्ती-फुर्ती बनी रहेगीं। लेन देन के मामले में विवाद संभव है। वर्तमान में चल रहे कार्यों में लाभ संभव है। छुपे हुए दुश्मन आपके बारे में अफवाहें फैलाने के लिए अधीर होंगे। व्यर्थ भ्रम में न पड़कर विवेक से काम करें तो सफलता जरूर मिलेगी।

मकर (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज का दिन सभी तरह के लोगों के लिए आर्थिक रूप से अच्छा है, खासकर व्यापारियों के लिए। आपका व्यवसाय तरक्की कर रहा है व आपको पता है कि इसका क्या फायदा उठाया जा सकते हैं। आप आपने लक्ष्य से मत भटकिये। परिवार के स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरुरत है। बात-चीत में संयम बरतें तथा वाद-विवाद से बचें। शांत और तनाव-रहित रहने की कोशिश करें, इससे आपकी मानसिक दृढ़ता बढ़ेगी।

कुंभ (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज के दिन अधिकांश समय खरीदारी और दूसरी गतिविधियाँ में जाएगा। अपनी खुशियों को दूसरों के साथ साझा करना आपकी सेहत को भी बेहतर करेगा। जीवनसाथी के साथ एक आरामदायक दिन बीतेगा। कार्यक्षेत्र में व्यवधान आएंगे। आज आपके भावनाओं में बहने की उम्मीद थोड़ी ज्यादा है। अपने रवैये में बदलाव लायें फिर बेहतर नतीजे मिलेंगे। विवाद समाप्त होने से शांति एवं सुख बढ़ेगा।

मीन (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज सितारे आपके पक्ष में है। आशा का दामन न छोड़ें। छोटी-मोटी बीमारियां परेशान कर सकती हैं। अगर आप कोई काम शुरु करने जा रहे हैं तो लोन की व्यवस्था आसानी से हो जाएगी। आज आपको धार्मिक कार्यों में आस्था रहेगी। राजकीय सहयोग मिल सकता है। चिंता और तनाव दोनों बने रहने की संभावना है। परिवार के किसी विवाद में आप खुद सीधे ना पड़ें। इस मामले में भाई-बुंधओं और बड़ों की राय से आगे बढ़ें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

Back to top button