राशिफल

राशि के अनुसार धनतेरस पर करें इन चीजों की खरीददारी, होगी मां लक्ष्मी की विशेष अनुकम्पा

दीपावली पांच दिवसीय दीपोत्सव है जिसकी शुरूआत धनतेरस के साथ होती है .. मान्यता है कि इस दिन खरीददारी करने से धनधान्य और सुख समृद्धी की प्राप्ति होती है। साथ ही अगर ज्योतिष की राय मान ली जाए तो धनतेरस के अवसर का पूरी तरह से लाभ ले सकते हैं.. दरअसल ज्योतिष के अनुसार अगर राशि के अनुरूप खरीददारी की जाए तो ये बेहद शुभ सिद्ध होता है और आपको मां लक्ष्मी की विशेष कृपा मिल सकती है। आज हम आपको यहीं बताने जा रहे हैं कि आप अपने राशि के अनुसार किन किन वस्तुओं की खरीरदारी कर मां लक्ष्मी की विशेष अनुकम्पा प्राप्त कर सकते हैं।

इस बार 17 अक्टूबर को धनतेरस है और खरीददारी का शुभ -मुहूर्त प्रदोष काल मंगलवार शाम सात बजकर 54 मिनट से आठ बजकर 42 मिनट तक रहेगा। यानी शुभ मुहूर्त में खरीदारी के लिए 48 मिनट का ही होंगा। आइए जानते हैं इस शुभ मुहूर्त पर किस वस्तु की खरीददारी आपके लिए लाभदायक रहेगी।

1 मेष राशि वालें करें इलेक्ट्रॉनिक सामान की खरीददारी

मेष राशि वालों के लिए सोना, चांदी के अलावा अगर इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदना शुभ होगा।

2 वृष राशि वालें वस्त्र खरीदें

वृष राशि वालों के लिए धनतेरस के अवसर पर कपड़ा खरीदना शुभ होता है। इस राशि के जातकों को घर के बुजुर्गों के लिए कपड़ा जरूर खरीदना चाहिए।साथ ही ये लोग चांदी या तांबे के बर्तन भी खरीद सकते हैं ।

3 मिथुन राशि वाले सोने का खरीददारी

धनतेरस पर मिथुन राशि वालों के लिए सोने खरीदना शुभ रहता है.. इस राखि के जातक अपने सामर्थ्य अनुसार सोने को जेवर या सिक्कें खरीद सकते हैं। साथ ही इस अवसर आप हरे रंग के पर्दे खरीदते हैं तो आपके जीवन में हमेशा हरियाली बनी रहेगी।

4 कर्क राशि के जातक करें सफेद वस्तुओं की खरीददारी

धनतेरस के मौके पर कर्क राशि के लोगों के लिए सफेद रंग के वस्तुओं की खरीददारी शुभ रहेगी.. इस राशि के जातक सफेद रंग के वाहन भी खरीद सकते हैं..साथ ही इनके लिए इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदना भी शुभ होगा।

5 सिंह राशि वाले ना करें निवेश, तांबें के बर्तन जरूर खरीदें

धनतेरस के मौके पर कई लोग धन का निवेश भी करते हैं पर सिंह राशि के लोग भूलकर भी इस दिन निवेश ना करें बल्कि इस अवसर पर आप तांबे के बर्तन खरीदें जो कि आपके लिए शुभ साबित होगा।

6 कन्या राशि वालें खरीद सकते हैं सम्पत्ति

कन्या राशि के जातक धनतेरस के मौके पर सम्पत्ति खरीद सकते हैं, साथ ही सोना, चांदी और कपड़े खरीदना भी इनके लिए शुभ रहेगा। इनके अतिरिक्त कन्या राशि के जातकों को इस दिन भगवान गणेश की मुर्ति जरूर खरीदनी चाहिए ..इससे आपको गणेश जी और मां लक्ष्मी दोनों की कृपा प्राप्त होगी।

7 तुला राशि वाले प्रापर्टी में पैसा ना फसाए, खरीदें सजावट और सौंदर्य से जुड़ा सामान

तुला राशि वालों को इस दिन सोना, चांदी और प्रापर्टी में पैसा नही फसाना चाहिए, बल्कि इन्हें घर के सजावट और सौंदर्य से जुड़ा सामान खरीदना चाहिए।

8 वृश्चिक राशि वाले लोहे के सामान ना खरीदें, इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदना रहेगा शुभ

वृश्चिक राशि वालें बर्तन, सोने,चांदी और कपड़े खरीद सकते हैं पर इन्हें इस दिन कोई लोहे की वस्तु नही खदीनी चाहिए। इसके अलावा इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदना भी शुभ रहेगा।

9 प्रापर्टी खरीद सकते हैं धनु राशि वालें

धनु राशि के जातक इस मौके पर किसी भी वस्तु की खदीददारी कर सकते हैं.. सोने चांदी के आभूषणों से लेकर प्रापर्टी खरीदना भी इनके लिए शुभ साबित होगा।

10 सोने चांदी के सिक्के खरीदे मकर राशि वालें

मकर राशि वालों को इस मौके पर सोने चांदी के आभूषण और सिक्के खरीदने चाहिए।

11 सम्पत्ति खरीदने से बचे कंभ राशि वाले

धनतेरस के मौके पर कुंभ राशि के जातक सोने,चांदी से लेकर सौंदर्य वृद्धी का वस्तुएं खरीद सकते हैं पर इन्हे सम्पत्ति खरीदने से बचना चाहिए।

12 मीन राशि वाले लकड़ी का सामान खरीदें तो होगा लाभ

मीन राशि वालों के लिए इस मौके पर लकड़ी का सामान खरीदना शुभ रहेगा।

 

 

Back to top button