समाचार

कांग्रेस ने तोड़ा बीजेपी का सपना गुरदासपुर सीट पर कांग्रेस का कब्ज़ा

नई दिल्ली/चंडीगढ़: हिमंचाल प्रदेश और गुजरात के विधानसभा चुनाव से पहले पंजाब के गुरदासपुर सीट पर हुए उपचुनाव ने कांग्रेस के खेमे में ख़ुशी की लहर दौड़ा दी है। कांग्रेस खेमे में इस समय दिवाली से पहले ही जश्न का माहौल बना हुआ है। पहले टेस्ट में सीएम अमरिंदर सिंह के पास होनें से कांग्रेसी खेमे में काफी ख़ुशी बनी हुई है। पंजाब कांग्रेस में रौशनी की चमक और पटाखों की गूंज को समझा जा सकता है।

बीजेपी का गढ़ था गुरदासपुर:

आपको बता दें कांग्रेस के लिए ये छुनव नतीजे तिहरी ख़ुशी लेकर आये हैं। पहली ख़ुशी कांग्रेस के लिए यह है कि गुरदासपुर सीट पर बीजेपी का कब्ज़ा कई सालों से था, जिसे कांग्रेस ने छीन लिया है। ना सिर्फ छिना है बल्कि काफी बुरी तरह से बीजेपी को शिकस्त दिया है। पंजाब में गुरदासपुर को बीजेपी का गढ़ माना जाता था। इससे पहले यहाँ से बॉलीवुड अभिनेता विनोद खन्ना कई बार बीजेपी के सांसद रह चुके हैं।

कांग्रेस के लिए दूसरी कामयाबी यह है कि यह क्षेत्र आप का भी बड़ा गढ़ माना जाता है। तीसरी ख़ुशी और कामयाबी यह है कि कांग्रेस को यह जीत हिमांचल प्रदेश और गुजरात विधानसभा चुनाव से कुछ समय पहले मिली है। गुरदासपुर लोकसभा सीट के उपचुनाव में कांग्रेस ने अपने प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड को मैदान में उतरा था। इन्होने बीजेपी के उम्मीदवार स्वर्ण सलारिया को 1932191.93 मतों से हराया है।

पार्टी कार्यकर्ता माना रहे जमकर खुशियाँ:

जाखड़ को 499752 मत प्राप्त हुए थे, जबकि बीजेपी उम्मीदवार 306533 वोट मिले थे। वहीँ इस लड़ाई में आम आदमी पार्टी के उम्मदीवार मेजर जनरल सुरेश खजारिया दोनों से काफी पीछे थे। उन्हें इस चुनाव में 23579 वोट मिले थे। कांग्रेस की इस बड़ी जीत से पार्टी में हर्ष-उल्लास का माहौल बना हुआ है। कांग्रेस के सभी पार्टी सदस्य अपनी-अपनी तरह से खुशियाँ माना रहे हैं।

बेटे को पीछे रखकर मनमोहन सिंह को लाये सामनें:

कांग्रेस की इस जीत पर नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि “यह जीत राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और सोनिया गांधी के लाल फीते में बंधा हुई दिवाली का गिफ्ट है। हम उनको गिफ्ट भेज रहे हैं जिन्होंने बुरे वक्त में सारा बोझ कुद उठाया। कांग्रेस जब सत्ता में थी तब अपने बेटे और खुद को पीछे रखकर डॉ मनमोहन सिंह को आगे लाए। आज जब कांग्रेस को सबसे ज्यादा जरूरत थी तो राहुल जी खुद आगे आए।“

Back to top button