दिलचस्प

ये है दुनिया का सबसे छोटा देश, जनसंख्या है केवल भारत के एक घर-परिवार जितनी

क्या आपको पता है दुनिया का सबसे छोटा देश कौन सा है। नहीं? तो हम आज आपको बता दें कि दुनिया में एक ऐसा देश भी है जहाँ  की जनसंख्या केवल 27 लोगों की है। जी हाँ आपने बिल्कुल सही पढ़ा। दुनिया के इस सबसे छोटा देश की कुल जनसंख्या सिर्फ 27 है। 27 लोगों का देश वाकई में एक अजीब बात है लेकिन यही सच है। Smallest country in the world.

 

सिर्फ 27 लोग रहते हैं इस देश में

सीलैंड को दुनिया का सबसे छोटा देश माना गया है। सीलैंड इंग्लैंड के पास स्थित देश है। इस देश को बकायदा बसाया गया था। इश देश को दूसरे विश्व युद्ध के दौरान ब्रिटेन ने बनाया था। सीलैंड की जनसंख्या मात्र 27 लोगों कि है। इसलिए इसे दुनिया का सबसे छोटा कहा जाना है। भले ही आपको यह जानकर हैरानी हो कि किसी देश की जनसंख्या इतनी कम कैसे हो सकती है।

लेकिन, यह बिल्कुल सच है कि सीलैंड नाम के इस देश में की जनसंख्या मात्र 27 लोगों की है। इसी वजह से इसे दुनिया का सबसे छोटा देश कहा जाता है। सीलैंड ब्रिटिश द्वितीय विश्व युद्ध के रडार पर स्थित है। यह साल 1943 में ब्रिटिश सैन्य द्वारा निर्मित एक मैन्सनेल किला था और मूल रूप से इसका नाम एचएम फोर्ट दिया गया था। बाद में इसका नाम मेजर पडी रॉय बेट्स के नाम पर रखा गया था, जो अपने परिवार के साथ वहां रहे और रेडियो स्टेशन की देखरेख की।

 

किसका था शासन और कौन था यहाँ का राजा

यह सीलैंड देश इंग्लैंड के सफोल्क समुद्री तट से लगभग 10 किमी. दूर स्थित सीलैंड खंडहर बन चुके समुद्री किले पर स्थित है। इसे माइक्रो नेशन भी कहा जाता है। जिसपर पर अलग-अलग समय में अलग-अलग लोगों का शासन रहा। 9 अक्टूबर 2012 को रॉय बेट्स नाम के शख्स ने खुद को सीलैंड का राजा बताया और उसकी मृत्यु के बाद से इस पर अब उसके बेटे माइकल का शासन है। सीलैंड को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता न मिलने के कारण ही इसे माइक्रो नेशन कहा जाता है।

आपको जानकर आश्चर्य होगा कि सीलैंड में मात्र 27 लोगों के होने के बावजूद यहां इस देश की अपनी मुद्रा और स्टेम्प टिकट चलती है। सीलैंड का क्षेत्रफल काफी कम है और यहां रह रहे लोगों के लिए आजीविका के प्रयाप्त साधन उपलब्ध नहीं है। लोगों को इस छोटे देश के बारे में पता चला तो लोगों ने अलग-अलग तरिकों से यहां के लोगों की आर्थिक मदद की। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त देशों में वेटिकन सिटी को दुनिया का सबसे छोटा देश माना जाता है। वेटिकन सिटी का क्षेत्रफल 0.44 वर्ग किलोमीटर और जनसंख्या मात्र 800 लोगों की है।

Back to top button