दिलचस्प

प्रति घण्टे 500 रूपए में मिलता है ये आदमी, किराए पर महिलाएं खरीदती हैं खुशियां

अगर खबर की हेडलाइन पढ़कर आप ये सोच रहे हैं कि यहां किसी ऐसे शख्स की बात की जा रही है जो पैसों के बदले महिलाओं को शारीरिक सुख देता है तो आप पूरी तरह गलत हैं क्योंकि ये शख्स शारीरिक नही बल्कि मानसिक खुशियां देता है हां पर उसके पैसे जरूर लेता है। या यूं कह ले किं महिलाएं इससे किराए पर खुशियां खरीदती हैं।

जी हां अगर आप अकेली हैं, मन से उदास रहती हैं, ऐसे साथी की तलाश है जो आपको सुन सके, आप अपने दिल की बात उससे कह सकें, तो ये आदमी आपके लिए बिल्कुल परफेक्ट है। जो न सिर्फ आपका मूड बना सकता है, बल्कि आपके चेहरे में प्यारी सी स्माइल भी ला सकता है। तो आईए मिलते हैं नीशीमोटो से जो इन दिनों जापान की महिलाओं के लिए आई कैंडी है। या यूं कहें मानसिक संतुष्टि की जड़ी बूटी हैं। जिनकी जापान में महिलाओं के बीच बहुत डिमांड है।

किरे

नीशीमोटो एक ओसान है, जिन्हे किराए में बुलाया जा सकता है। ओसान वो शख्स है जो लोगों के दुख दर्द सुनता है। जो लोग सबकुछ होते हुए भी अकेले हैं। कोई उनकी बात सुनने को तैयार नहीं है। किसी से दिल की बात नहीं कह पा रहे हैं तो ये आदमी जो कि घंटे के 500 रुपए लेता है। वो इन दिनों जापान में महिलाओं के बीच बेहद पॉपुलर है। महिलाओं की माने तो इस व्यक्ति को अपने घर बुलाने में कोई परेशानी नहीं होती है।

बोलने के अंदाज पर फिदा हैं लड़कियां

यह महिलाओं की दिल की बात बहुत आसानी से जान और समझ लेता है। महिलाएं इनसे मिलकर सब कुछ भूल जाती हैं। यह अपने अंदाज से किसी का भी दिल बहुत आसानी से जीत लेंते हैं।

इस आदमी से मिलने के लिए लड़कियां बहुत उत्सुक रहती हैं वह इसलिए ऐसा करती हैं क्योंकि इस व्यक्ति की भाषा और बोलने के अंदाज ही इतना अनोखा है। कि कोई भी लड़की ऐसे लड़के पर फिदा हो जाए। इस व्यक्ति की सुनने और समझने की शक्ति बहुत कमाल की है। इस आदमी का नाम है टाकानोबू नीशोमीटो।

हर घंटे के लिए लेते हैं पांच सौ रुपए

साधारण सी आंख नाक कान वाले निशीमोटो देखने में एक साधारण पुरुष हैं। इनकी खासियत है, इनकी सुनने और समझने की काबलियत। इन्हें अकेलेपन से जूझ रहे लोग बातचीत करने के लिए बुलाते हैं। निशीमोटो अपने स्वभाव और हावभाव से लोगों को इंप्रैस कर लेते हैं। उनकी बात करने का लहजा बहुत सॉफ्ट है। मगर हां उनकी फीस 60 मिनट के लिए 1000 जापानी येन है। इनसे बात करने वाले लोग इसने अपना दर्द बांटते हैं, सलाह लेते हैं या टाइमपास करते हैं।

ऐसे होती है इनकी बुकिंग

नीशीमोटी की अपनी एक बेवसाइट है जहां से आप इनकी बुकिंग भी ले सकते हैं वैसे ऐसी बहुत सी लड़कियां हैं जो अकेले रहना पसंद नहीं करती हैं। यह अपने हावभाव से लोगों का दिल बड़ी आसानी से जीत लेतें हैं यह व्यक्ति खासतौर पर उन लड़कियों की हेल्प करते हैं जो मानसिक रूप से बीमार होती हैं। यह खास वजह है कि लड़कियां इसकी बहुत दीवानी हैं। और यही कारण है कि यह लड़कियों से मिलने की फीस लेते हैं।

 

Back to top button