राशिफल

काले घोड़े की नाल के इन चमत्कारी प्रभावों से होंगे अब तक अंजान, जानें इसके लाभ और उपयोग का तरीका

विश्वास बहुत बड़ी ताकत होती है, किसी चीज में विश्वास करनें से सारी मुश्किलों का हल निकल आता है। भगवान के साथ भी ऐसा ही है। कुछ लोग विश्वास करते हैं जबकि कुछ लोग नहीं करते हैं। जो करते हैं उनके जीवन की सभी समस्याओं का हल अपने आप हो जाता है। हिन्दू धर्म की मान्यताओं की बात करें तो यह हर धर्मों से अलग है। यहाँ देवी-देवताओं की पूजा के अलावा ग्रह-नक्षत्रों को प्रसन्न करनें के लिए उनकी भी पूजा की जाती है। जहाँ प्रकृति को मानव जीवन का मूल अंग माना गया है, वहीँ यह बात भी सिद्ध हो चुकी है कि ग्रहों-नक्षत्रों की चाल का इंसान के जीवन पर बहुत प्रभाव पड़ता है।

व्यक्ति के कर्मों के आधार पर देते हैं शनिदेव फल:

सामान्यतौर पर सभी नौ ग्रह इंसान के जीवन पर अपना अलग-अलग प्रभाव छोड़ते हैं और वर्तमान के साथ-साथ भविष्य को भी प्रभावित करते हैं। वैसे तो सभी ग्रहों का प्रभाव पड़ता है, लेकिन ससे ज्यादा अगर किसी का प्रभाव पड़ता है तो वह है शनि ग्रह। आप तो जानते ही होंगे की शनिदेव को न्याय का देवता कहा गया है। यह व्यक्ति को उसके कर्मों के आधार पर फल देते हैं। लेकिन कई बार इनकी कुदृष्टि व्यक्ति के जीवन को काफ़ी कठिन बना देती है। यही वजह है कि सभी लोगों को शनिदेव की साढ़ेसाती और ढैय्या का डर सताता रहता है।

काले घोड़े की नाल से बनी अंगूठी बचाता है शनिदेव के क्रोध से:

ज्योतिषशास्त्र में शनिदेव को प्रसन्न करके उनकी कृपा पानें का भी उपाय दिया गया है। इन सभी उपायों से सबसे असरदार घोड़े के नाल की अंगूठी को माध्यम उंगली में धारण करना है। ऐसा माना जाता है कि काले घोड़े की नाल से बनी हुई अंगूठी पहनने से व्यक्ति शनिदेव के क्रोध से बचा रहता है। यही वजह है कि अगर कोई भी व्यक्ति शनिदेव की साढ़ेसाती से परेशान होता है तो उसे ज्योतिष काले घोड़े के नाल की अंगूठी धारण करनें की सलाह देते हैं। काले घोड़े की यह नाक आपकी किस-किस परेशानी को हल कर सकते हैं, आइये जानते हैं।

इन समस्याओं को हल कर सकती है काले घोड़े की नाल:

*- जानकारों की मानें तो काले घोड़े की नाल को अगर कोई व्यक्ति काले कपड़े में लपेटकर अनाज में रख दे तो उसे जीवनभर अनाज की कमी का सामना नहीं करना पड़ता है।

*- काले घोड़े की नाल को काले कपड़े में बाँधकर तिजोरी में रख देनें से जीवन में कभी धन की कमी नहीं होती है।

*- घर के मुख्य दरवाजे के बाहर अगर अंग्रेजी के U अक्षर के आकार की घोड़े की नाल को टांग दिया जाये तो घर पर नकारात्मक उर्जा का साया नहीं पड़ता है। यह भी कहा जाता है कि जिस घर में यह टांगा जाता है उसमें रहनें वालों के ऊपर शनिदेव की कृपा बनी रहती है। साथ ही साथ यह जादू-टोने और तंत्र-मंत्र से भी रक्षा करता है।

*- काले घोड़े की नाल से 4 कील बनवाकर शनि से पीड़ित व्यक्ति अगर अपने पलंग में गड़वा दे तो उसे शनि की पीड़ा से मुक्ति मिल जाती है।

*- यह भी कहा जाता है कि काले घोड़े की नाल से कील बनवाकर उसे सवा किलो उड़द की दाल में रखकर एक नारियल के साथ जल में प्रवाहित कर देने से व्यक्ति की सेहत अच्छी रहती है।

*- ऐसी मान्यता है कि किसी भी दुकान के आगे काले घोड़े की नाल टांगने से दुकान की बिक्री बढ़ जाती है, साथ ही प्रतियोगियों से प्रतिस्पर्धा में विजय प्राप्त होती है। धीरे-धीरे स्थितियाँ आपके अनुकूल हो जाती हैं।

*- काले घोड़े की नाल को घर के बाहर टांगने से घर में चल रहे पारिवारिक झगड़े से भी मुक्ति मिलती है, साथ ही आर्थिक समस्याओं से भी छुटकारा मिलता है।

*- शनिवार के दिन काले घोड़े की नाल से बनी हुई अंगूठी को दाए हाथ की मध्यमा ऊँगली में धारण करने से बिगड़े हुए काम बनने लगते हैं।

Back to top button