समाचार

राहुल गांधी की राजदार है ये कन्नड़ की मशहूर हिरोइन, जानिए क्या है दोनों में संबंध

बीते कुछ समय से राहुल गांधी एक परिपक्व राजनेता की छवि बनाने में लगे है। रैलियों में संतुलित भाषा का इस्तेमाल करते हैं। तो सोशल मीडिया में लगातार एक्टिव रहते है। ट्वीटर पर उनकी प्रतिक्रिया हर मसले पर आ जाती है। राहुल सरकार की योजनाओं पर संजीदगी के साथ बयान देने लगे है। ट्वीटर पर ही सही लेकिन राहुल अब गंभीर हो चले है।

हालांकि कई बार राहुल ट्रोलिंग का शिकार भी हे चुके है, राहुल में कुछ बदलाव जरूर महसूस किए गए है। ऐसे में सवाल ये बनता है कि आखिर राहुल के अंदर ये बदलाव आया कहां से। कौन है इस बदलाव के पीछे। अगर आप भी यहीं सोच रहे हैं तो हम आपको बता दें इस सबके पीछे है एक कन्नड़ हिरोइन जो राहुल गांधी के हर कदम पर नजर रखती है, जरूरत पड़ने पर उनको मदद भी करती है, जिसका सुझाव राहुल हमेशा मानते है।

अभिनेत्री राम्या उर्फ दिव्य स्पंदना का हांथ राहुल के साथ

जी हां नाम आपने सुना ही होगा, नहीं सुना तो हम आपको बताते है। राहुल की ये खास दोस्त है साउथ इंडिया की मशहूर अदाकारा राम्या… जिसको लोग स्पंदना के नाम से भी जानते है। जो इनदिनों राहुल के मिशन गुजरात में बेहद अहम रोल निभा रही है। कुछ समय से यदि आप नजर डालें तो देखेंगे कि कांग्रेस की सोशल मीडिया कम्युनिकेशन को उनको समर्थकों और विरोधियों के बीच समान लोकप्रियता मिल रही है।

कांग्रेस सोशल मीडिया की लीडर है राम्या

कांग्रेस की सोशल मीडिया कम्युनिकेशन का जिम्मा दक्षिण भारत में राम्या के नाम से फेमस कन्नड़ अभिनेत्री दिव्य स्पंदना ने अपने कंधे पर ले रखा है। जब से स्पंदना ने ये जिम्मेदारी ली है तब से कांग्रेस के सोशल मीडिया में फॉलोवर्स में भी बढ़ोत्तरी हुई है।

गुजरात चुनाव में सबसे बड़ी भूमिका

गुजरात चुनाव में भाजपा को बैकफुट में लाने के लिए कांग्रेस सोशल मीडिया ट्विटर और फेसबुक पर नए-नए तरीके अपना रही है। कांग्रेस लोकप्रिय मीम्स का इस्तेमाल कर रही है। गुजरात में जल्द ही चुनाव होने वाले हैं और ऐसे में बीजेपी को टारगेट करने के लिए कांग्रेस सोशल मीडिया ट्विटर और फेसबुक पर लोकप्रिय मीम्स का इस्तेमाल कर रही है।

सोशल मीडिया में महिलाओं की बढ़ोत्तरी

राम्या ने जब पार्टी के डिजिटल वॉर-रूम में पहली बार कदम रखा था तो केवल तीन महिलाएं थीं। राम्या कहती हैं, ‘महिलाएं चीज़ों को अलग ढंग से करती हैं, वो अलग तरीके से सोचती भी हैं। मैं इस बात को नकार नहीं सकती कि टीम में अधिकतर महिलाओं का रहना सकारात्मक है।’

मज़ल ट्रोल्स में सबसे पहले और सबसे तेज़

राम्या बताती है कि हमारी टीम के पास सबसे बड़ी चुनौती है ट्रोल्स और फेक न्यूज़ को काउंटर करना। उनका कहना है इंटरनेट किसी को भी आसानी से जाने नहीं देता ये एक तरह से चुनौती है। हाल में राहुल गांधी के ट्विटर फॉलोवर्स में तेज़ी से बढ़ोतरी देखी गई है। राम्या कहती हैं, ‘सभी ऑर्गेनिक है।’ जहां हर एक वोट का महत्व है, वहां ये महत्वपूर्ण है कि कौन आपसे जुड़ रहा है।

Back to top button