समाचार

जेएनयू बॉयज हॉस्टल से 13 बाहरी लड़कियां बरामद, करने आईं थीं ये काम

देश के सर्वश्रेष्ठ संस्थानों में सुमार जेएनयू कभी अपने शिक्षा स्तर के लिए जाना जाता था… लेकिन इन दिनों जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय अपनी ख्याति बुराइयों के लिए बनाता जा रहा है। देश विरोधी नारों के बाद अब जेएनयू एक बार फिर चर्चाओं में है, क्योंकि एक बार फिर जेएनयू की साख पर बट्टा लगा है ये बट्टा लगाया है यहां पढ़ने वाले छात्रों ने जो बीते 5 अक्टूबर को हॉस्टल में लड़कियों के साथ पकड़े गए। जिसमें ज्यादातर बाहर की लड़कियां थी। जो शराब के नशे में चूर थी और देर रात तक पार्टी करने में व्यस्त थीं।

jnu student enjoying party with girls warden caught red handed

जमकर होती है अय्याशी :

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के हॉस्टल्स में अय्याशी का खुलासा हुआ है। यहां शराब और शबाब का दौर अक्सर चलता है। वार्डन की छापेमारी में इस गोरखधंधे का खुलासा हो गया। लड़कों के हॉस्टल में कुल 13 लड़कियां मिलीं हैं। यह कार्रवाई पांच अक्टूबर की रात हुई थी। जब कुछ छात्रों ने बाहरी लोगों के हॉस्टल में घुसने की सूचना विवि प्रशासन को दी थी।

विश्वविद्यालय प्रशासन ने पेरियार और ब्रह्मपुत्र हॉस्टल में छापा मारा। तो यहां लड़कों के कमरों में लड़कियां मिलीं। वार्डन ने छात्र और छात्राओं के नाम की सूची बनाकर विश्वविद्यालय प्रशासन को कार्रवाई के लिए भेज दी है।

कैंपस से बाहर की भी थीं लड़कियां

विश्वद्यालय प्राक्टोरियल बोर्ड से जुड़े एक अधिकारी ने बताया कि तीन लड़कियां और दो लड़के बाहर के हैं। उन्होंने विश्वविद्यालय में किसी भी कोर्स में दाखिला नहीं लिया है। इससे साफ पता चलता है कि विश्वविद्यालय के मनबढ़ छात्र अय्याशी के लिए हास्टल में बाहरी लड़कियां बुलाते हैं।

निलंबन के साथ लगेगा जुर्माना

विश्वविद्यालय प्रबंधन ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि जिन कमरों में लड़कियां मिली हैं, वहां के छात्रों समेत छात्राओं पर हॉस्टल नियमों के तहत कार्रवाई के अलावा जुर्माना भी लगाया जाएगा जेएनयू प्रबंधन के वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, विश्वविद्यालय नियमों के तहत ब्यॉज और गर्ल्स हॉस्टल अलग-अलग होते हैं। ब्यॉज हॉस्टल में लड़कियां और गर्ल्स हॉस्टल में लड़के उनके कमरों में नहीं जा सकते हैं।

Back to top button