राशिफल

रसोईघर में करते हैं इन धातुओं के बर्तनों का प्रयोग तो हो जाएँ सावधान, ये धातु बन सकते हैं दुर्भाग्य का कारण

भारत में कई तरह की मान्यताओं के आधार पर लोग अपना जीवन जीते हैं। हमारे धर्मग्रंथों में कई ऐसी चीजों के बारे में बताया गया है जो हमारा जीवन सहज बना देते हैं। हमारे यहाँ देवी-देवताओं को इंसान की खुशियों का करक माना जाता है। इस लिए लोग उन्हें खुश करनें के लिए तरह-तरह के उपाय भी अपनाते हैं। देवी देवताओं को खुश करनें के लिए पुराणों में कई तरह के निर्देश बताये गए हैं। इन उपायों को अपनाकर कोई भी देवी देवताओं को प्रसन्न कर सकता है और उनका आशीर्वाद पा सकता है।

आजकल प्रयोग में लाये जा रहे हैं तरह-तरह के धातु:

भारत की संस्कृति पूरी तरह से हमारे इतिहास और धार्मिक पुराणों पर निर्भर है। हमारी संस्कृति में पूजा के समय कुछ धातुओं के प्रयोग को जरुरी माना जाता है। ये कुछ ऐसी धातुएँ हैं, जिनका प्रयोग सामान्यतौर पर हर घर की रसोई में किया जाता है।

इन्ही बर्तनों में व्यक्ति खाना बनाता है और खाता भी है। इन बर्तनों में भोजन ग्रहण करके उत्तम स्वास्थ्य भी पाता है। लेकिन आज के समय में बाजार में तरह-तरह के बर्तन आ गए हैं। आज लोग प्राचीन धातुओं का प्रयोग बंद करके कांच, एल्युमीनियम, मेलामाइन के बर्तनों का प्रयोग करने लगा है।

एल्युमीनियम का प्रयोग डालता है नकारात्मक प्रभाव:

ऐसा माना जाता है कि कुछ धातुओं का प्रयोग व्यक्ति के स्वास्थ्य और भाग्य पर बुरा प्रभाव डालता है। लेकिन ज्यादातर लोग इस बात से अनजान रहते हैं और जीवनभर उन्ही चीजों का प्रयोग करते रहते हैं और जीवनभर परेशान रहते हैं। वो समझ नहीं पाते हैं कि उनका भाग्य उनसे रूठा हुआ क्यों है। आपको जानकर हैरानी होगी कि जिस एल्युमीनियम के बर्तन को हर रसोईघर में इस्तेमाल किया जाता है, वह सबसे ज्यादा नकारात्मक प्रभाव डालता है। ऐसा कहा जाता है कि एल्युमीनियम धातु पर राहू का प्रभाव है।

आज हम आपको बतानें जा रहे हैं कि एल्युमीनियम के बर्तनों का इस्तेमाल करनें से कौन कौन से ग्रह हमारे ऊपर नकारात्मक प्रभाव डालते हैं।

*- हिन्दू धर्मशास्त्रों में एल्युमीनियम को सबसे निकृष्ट धातु माना जाता है। यह भी कहा जाता है कि जिस भी घर में एल्युमीनियम के बर्तन रखे जाते हैं, उस घर में नकारात्मक उर्जा प्रवेश करने लगती है।

*- एल्युमीनियम के बर्तनों में भूलकर भी दूध नहीं रखना चाहिए। इसके बारे में कहा जाता है कि चंद्रमा का ठंढा अमृततुल्य प्रभाव एल्युमीनियम के बर्तन की वजह से नष्ट हो जाता है।

*- एल्युमीनियम के बर्तनों में सब्जी रखनें या पकानें से बुध ग्रह प्रभावित होता है। इसकी वजह से व्यक्ति की बुद्धि व सोचनें-समझनें की क्षमता कमजोर हो जाती है।

*- एल्युमीनियम के बर्तन में चावल पकाकर खानें से शुक्र ग्रह कमजोर होता है। यह ग्रह आपके दाम्पत्य जीवन को खतरे में डाल सकता है।

*- एल्युमीनियम के बर्तन में दाल या कोई भी पिली चीज पकानें से बृहस्पति की स्थिति कमजोर होनें लगती है। ऐसा होनें पर व्यक्ति को सामाजिक और आर्थिक रूप से नुकसान का सामना करना पड़ता है।

Back to top button