अध्यात्म

शरद पूर्णिमा की रात किया गया खीर का यह चमत्कारिक टोटका बदल सकता है आपकी आर्थिक स्थिति

हिन्दू कैलेंडर के अनुसार महीनें की आख़िरी तिथि को पूर्णिमा कहा जाता है। वैसे तो हर महीनें की पूर्णिमा खुबसूरत होती है लेकिन धार्मिक दृष्टि से शरद पूर्णिमा सबसे ख़ास मानी जाती है। ऐसा कहा जाता है कि शरद पूर्णिमा की रात अध्यात्मिक महत्व वाली रात होती है। यह दिन इसलिए भी ख़ास होता है क्योंकि मान्यता के अनुसार इस पूर्णिमा की रात को चाँद के पास उसकी सभी सोलह कलाएं होती हैं। 16 कलाओं का धर्म में बहुत महत्व है। ऐसा कहा जाता है कि पृथ्वी पर केवल भगवान श्रीकृष्ण की 16 कलाओं के साथ पैदा हुए थे।

रातभर खीर रखकर देखते हैं अपना प्रतिविम्ब:

इसलिए शरद पूर्णिमा के दिन हिन्दू धर्म को मानने वाले लोग रात में चाँद का विधिवत पूजन किया जाता है। पौराणिक मान्यता और ज्योतिषशास्त्र के अनुसार इस दिन चंद्रमा पृथ्वी से काफी नजदीक होता है। इस वजह से चंद्रमा की किरण पौष्टिक तत्वों तक पहुँचती है। यही वजह है कि जज्यादातर लोग शरद पूर्णिमा की रात को चाँद की किरणों का दर्शन करते हैं। कई जगहों पर लोग इस दिन दूध की खीर बनाकर किसी पात्र में रखकर रातभर उसमें चंद्रमा का प्रतिविम्ब देखते हैं और सुबह उस खीर को प्रसाद के रूप में ग्रहण करते हैं।

मिल जाता है हर तरह की आर्थिक समस्या से छुटकारा:

ऐसा माना जाता है कि धन प्राप्ति के लिए शरद पूर्णिमा का यह टोटका बहुत ही लाभदायक होता है। जो लोग जीवन में धन की कमी से जूझ रहे हैं उन्हें यह टोटका जरुर अपनाना चाहिए। पूर्णिमा के दिन चंद्रोदय के समय चंद्रमा को दूध, चीनी और चावल मिलाकर ”ॐ एं क्लीं सोमाय नमः” मंत्र का जाप करते हुए अर्घ्य देना चाहिए। ऐसा करनें से धीरे-धीरे सभी आर्थिक समस्याओं से छुटकारा मिल जाता है। शास्त्रों की मानें तो पूर्णिमा और लक्ष्मी का विशेष महत्व होता है। जो भी व्यक्ति अपने जीवन के समस्याओं से मुक्ति पाना चाहता है, उसे यह टोटका जरुर करना चाहिए।

पूर्णिमा के दिन घर के बाहर लटकाएं आम के पत्ते:

पूर्णिमा के दिन सुबह नित्य कर्म से निवृत्त होनें के बाद पीपल के पेड़ के निचे मा लक्ष्मी का विधिवत पूजन करें और उन्हें अपने घर पर निवास करनें के लिए आमंत्रित करें। घर में माँ लक्ष्मी की फोटो या चित्र का विधिवत पूजन करें, इससे माँ लक्ष्मी की कृपा हमेशा आपके ऊपर बनी रहेगी। साथ ही घर में सुख-शांति भी रहेगी। जिन लोगों के घर में गृह क्लेश की वजह से शांति भंग हो गयी है वो लोग पूर्णिमा के दिन अपने घर के बाहर आम के पत्ते लटकाएं।

घर के दरवाजे पर इस दिन हल्दी से ॐ का निशान बनाएं। साथ ही इन मन्त्रों का जाप पूजा करनें के बाद 21 बार करें। ॐ ऐं क्लीं सौमाय नामाय नमः। ॐ श्रां श्रीं श्रौं सः चन्द्रमसे नमः। 3.ॐ सों सोमाय नमः। ॐ चं चंद्रमस्यै नम: ॐ शीतांशु, विभांशु अमृतांशु नम:। शरद पूर्णिमा को जीवन में सफलता पानें के लिए बहुत प्रभावी माना जाता है। इस दिन की गयी पूजा से आर्थिक समृद्धि और स्थिरता आती है। ऋण और गरीबी से मुक्ति मिलती है तथा व्यापार सुचारू रूप से चलनें लगता है। यह बीमार व्यक्तियों और होनें वाले हानिकारक प्रभावों से भी रक्षा करती है। इस दिन की गयी पूजा हर नकारात्मक स्थिति से बचानें में मदद करती है।

Back to top button