राशिफल

जो लोग दिनभर में देख लेते हैं इन चार चीजों को उन्हें मिल जाती है बुरे समय से मुक्ति

हिन्दू धर्म के कई धर्म ग्रन्थ और पुराण हैं जो इंसान को जीवन जीनें के सही तरीके के बारे में बताते हैं। इन्ही में से एक है गरुण पुराण जिसे सनातन धर्म के सबसे महत्वपूर्ण ग्रंथों में से एक माना जाता है। इसमें दी गयी ज्यादातर जानकारी मृत्यु विधानों से जुडी हुई हैं। हिन्दू धर्म में मृत्यु के बाद गरुण पुराण का पाठ किया जाना अनिवार्य माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि गरुण पुराण के पाठ से आत्मा इधर-उधर भटकनें की बजाय अपनी मंजिल पर पहुँच जाती है।

रोजाना घटने वाली इन चीजों से बदल जाता है व्यक्ति का जीवन:

इसके साथ ही गरुण पुराण में कई अन्य चीजों का उल्लेख किया गया है, जो मनुष्य के जीवन को पूरी तरह बदल कर रख देती है। इसके अलावा उसमें कुछ शकुन और अपशकुन वस्तुओं के बारे में भी बताया गया है। आज हम आपको गरुण पुराण में उल्लिखित ऐसी 4 चीजों के बारे में बतानें जा रहे हैं, जिनके बारे में कहा जाता है कि यह जिस भी व्यक्ति के जीवन में रोजाना घटती हैं तो उनका जीवन बदल जाता है। इन चीजों के बारे में यह भी कहा जाता है कि इनके दर्शन मात्र से ही व्यक्ति का अशुभ समय शुभ में बदल जाता है।

इन चार चीजों का दर्शन है बहुत ही शुभ:

*- गाय:

गाय को हिन्दू धर्म में माता की उपाधि दी गयी है। गाय को सबसे पवित्र जीव का भी दर्जा दिया गया है। गाय के बारे में कहा जाता है कि यह पहली बार समुद्र मंथन से निकली थी। अगर सुबह-सुबह गाय दिख जाये तो यह बहुत ही शुभ माना जाता है। इसके अलावा यह दिन के किसी भी प्रहर में दिख जाए तो शुभ होता है। इसके दर्शन मात्र से ही व्यक्ति का बुरा समय टल जाता है। गाय देखते ही उसे प्रणाम जरुर करें।

*- गोमूत्र:

गरुण पुराण के अनुसार केवल गाय ही नहीं बल्कि हिन्दू धर्म में गोमूत्र को भी पवित्र माना गया है। गोमूत्र के बारे में कहा जाता है कि इसका दर्शन करना भी बहुत शुभ होता है। इसके अलावा शास्त्रों में गोमूत्र के सेवन को भी अच्छा माना गया है। वैज्ञानिकों ने भी गोमूत्र को रोग निवारक बताया है।

*- पकी हुई खेती:

अगर आप कहीं जा रहे हैं और रास्ते में आपको लहलहाती हुई फसल दिख जाए खासतौर से पकी हुई खेती तो यह भी गरुण पुराण के अनुसार बहुत शुभ होता है। ग्रंथों में बताया गया है कि जो भी व्यक्ति ऐसा देखता है, उसे कई पुण्य और लाभ मिलते हैं।

*- गोधूली:

अब आप सोच रहे होंगे कि यह कौन सी बला है? अक्सर आपनें देखा होगा कि जहाँ गाय को बांधा जाता है, वह आस-पास की जमीन को अपने पैरों से खोदती रहती है। उसके खोदनें से जमीन से जो धूल निकलती है उसे ही गोधूली कहते हैं। गोधूली के बारे में भी गरुण पुराण में बताया गया है कि यह बहुत ही शुभ होती है। इसको केवल देखनें से भी मनुष्य को कई गुणा पुण्य की प्राप्ति होती है।

Back to top button