दिलचस्प

ये महिला बिच्छुओं के साथ करती है ऐसा काम की देखकर आपके खड़े हो जाएंगे रोंगटे….

नई दिल्ली – ये तो हम सभी जानते हैं कि बिच्छू बहुत खतरनाक जानवर है। बिच्छू एक ऐसा जानवर है जिसका नाम सुनते ही डर लगने लगता है। आलम ये है कि आस-पास तो दूर अगर बिच्छू सपने में भी दिख जायें तो हालत खराब हो जाती है। लेकिन आज हम  आपको एक ऐसी महिला से मिलवाने जा रहे हैं जिसे बिच्छुओं से बिल्कुल भी डर नहीं लगता बल्कि वो तो उनके साथ ऐसे खेलती है जैसे वो कोई खिलौना हों। Thailand scorpion queen.

 बिच्छुओं के साथ रहती है ये स्कॉर्पियन क्वीन

हमने अपनी लाइफ में कभी न कभी किसी बिच्छू को अपने आस-पास देखा होगा या हो सकता है आप में से किसी को उसने काटा भी हो। देखना तक तो शायद चल जाए लेकिन काटने के दर्द का अंदाजा लगाना भी नामूमकिन है। बिच्छु के काटने का सोचकर भी जेहन में बिजली सी कौंध जाती है, मगर आज हम आपको एक ऐसी महिला से मिलवाने जा रहे हैं जो इन डंक मारने वाले जहरीले बिच्छुओं के साथ रहता है।

 चेहरे और हाथ-पैर पर चलते हैं बिच्छू

हम बात कर रहे हैं थाईलैंड की रहने वाली कंचना कैथ्‍यू कि, जो अपने देश के साथ साथ दुनिया में स्‍कॉर्पियन क्‍वीन के नाम से फेमस हो चुकी हैं। कैथ्‍यू ने एक प्रोग्राम के दौरान अपने शरीर पर ढेरों बिच्‍छू को रेगते हुए रखा और बिना डर व घबराहट के बड़े आराम से चुप चाप खड़ी रहीं। इस नजारें को देखने वालों के रोंगटे खड़े रह गए।  कंचना ने अपने खतरनाक काम से दुनिया को हिलाकर रख दिया है। कंचना ने बिच्‍छुओं को न सिर्फ अपने शरीर पर चलाया बल्कि अपने मुंह के भीतर तक डाल कर भी दिखाया।

 बिच्‍छू को मुंह के भीतर बंद कर बनाया वर्ल्‍ड रिकॉर्ड

रिसेंटली थाईलैंड के पटाया में ‘Believe it or Not’ म्‍यूजियम में कंचना ने अपने शरीर और चेहरे पर बिच्छुओं को चलवाकर दुनिया का सबसे डरावना वर्ल्‍ड रिकॉर्ड बनाया है। उनके नाम दो गिनीज वर्ल्‍ड रिकॉर्ड है औऱ वो ऐसा करने वाली थाईलैंड की पहली महिला हैं। उन्होंने इस रिकॉर्ड को बनाने के लिए एक बिच्‍छू 3 मिनट 28 सेकेंड तक अपने मुंह के भीतर रखा। अपने खतरनाक एक्ट से कंचना रिकॉर्ड बनाकर दुनिया को साबित कर दिया है कि वो सच में एक स्‍कॉर्पियन क्‍वीनहैं।

Back to top button