विशेष

बहादुरी दिखाते हुए 23 फूट के अजगर से घंटो लड़ता रहा यह साहसी व्यक्ति… देखें वीडियो

यह दुनिया अजूबों और हैरतअंगेज कारनामों से भरी हुई है। यहाँ कब क्या हो जाए कुछ कहा नहीं जा सकता है। आज के समय में कभी भी कुछ घट जाता है। कई बार कुछ ऐसी भी घटनाएँ होती हैं, जिनके बारे में सुनकर अपने ही कानों पर यकीन नहीं होता है। समझ में नहीं आता है कि आखिर यह कैसे हो सकता है। लेकिन जब इन घटनाओं के वीडियो हमारे सामनें आते हैं तो हमें ना चाहते हुए भी यकीन करना ही पड़ता है।

आप प्रकृति की रचनाओं से तो भली-भाँती परिचित होंगे। प्रकृति ने कुछ ऐसी खतरनाक चीजों का निर्माण किया है, जिनके बारे में सोचकर भी इंसान के रोंगटे खड़े हो जाते हैं। वैसे तो प्रकृति में कई ऐसी खतरनाक चीजें हैं, जिससे इंसान बहुत ज्यादा डरता है, लेकिन विशालकाय साँप की बात ही अलग है। साँप से लगभग हर व्यक्ति डरता है। साँप भले ही जहरीला ना हो लेकिन डरने के लिए उसका नाम ही काफी है, जहर की जरुरत ही नहीं पड़ती है। कई बार आपनें अपने आस-पास तरह-तरह के साँप देखे होंगे।

इस व्यक्ति को भयानक साँप से नहीं लगा ज़रा भी डर:

बहादुरी दिखाते हुए 23 फूट के अजगर से घंटो लड़ता रहा यह साहसी व्यक्ति... देखें वीडियो

साँप देखते ही मन में एक अजीब तरह का डर बैठ जाता है। साँप छोटा हो या बड़ा, इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता है। डर तो उसके आकार से नहीं बल्कि उसके नाम से लगता है। अब ये सोचिये कि जब छोटे साँप को देखकर लोगों की हालत खराब हो जाती है तो जब साँप 23 फीट बड़ा होगा तो लोगों की हालत क्या होगी। जी हाँ आप गलत नहीं पढ़ रहे हैं, हमनें 23 फीट ही लिखा है। कुछ लोग ऐसे भी होते हैं, जिन्हें साँप से बिलकुल भी डर नहीं लगता है। आज हम एक ऐसे ही व्यक्ति के बारे में बात कर रहे हैं।

नौकरी से लौट रहे व्यक्ति पर साँप ने कर दिया हमला:

हालांकि आपनें जीवन में कई बहादुरी के किस्से देखे या सुनें होंगे लेकिन यह किस्सा आपके होश उड़ानें वाला है। हम जिस घटना की बात कर रहे हैं, हाल ही में उसका एक वीडियो आया है, जिसनें सभी को हिला कर रख दिया है। इस वीडियो में साफ़ तौर पर देखा जा सकता है कि नौकरी से लौट रहे एक व्यक्ति को सड़क पर 23 फीट लम्बा अजगर दिखाई देता है। जैसे ही व्यक्ति उसके करीब जाता है अजगर हमला बोल देता है। आपको बता दें यह खतरनाक हादसा इंडोनेशिया के रिआऊ प्रान्त में हुआ है।

घंटों लडनें के बाद आखिरकार मार ही गिराया अजगर को:

बताया जा रहा है कि रोबर्ट नेबनान नौकरी से घर लौट रहे थे। सड़क पर उन्हें एक विशालकाय अजगर दिखाई देता है। जैसे ही वह अजगर के करीब जाते हैं, अजगर उनके ऊपर हमला बोल देता है। अजगर ने उसके शरीर पर कई हमले किये और उसे जकड़ लिया। लेकिन आदमी भी कम बहादुर नहीं था, वह भी अजगर से घंटो लड़ता रहा और अंत में उसे मार गिराया। इस दौरान रोबर्ट को काफी चोटें भी आयी हैं। अजगर की मौत के बाद उसके शव को ग्रामीणों ने उसे रस्सी पर लटका दिया है।

वीडियो देखें:

Back to top button