राशिफल

आज के शुभ दिन करें इस देवी की विधिवत पूजा, मिलेगी कंगाली भरे जीवन से सदा के लिए मुक्ति

आज बुधवार के दिन दिनांक 04.10.2017 को अश्विन शुक्ल चतुर्दशी पड़ रही है। मान्यता के अनुसार आज के दिन देवी कनक दुर्गेश्वरी का पूजन किया जायेगा। कनक का अर्थ है सुवर्ण अर्थात सोना। इसलिए यह भी कहा जाता है कि देवी कनक का सम्बन्ध समृद्धि से होता है। शास्त्रों में यह कहा गया है कि देवी कनक दुर्गा के ही आशीर्वाद से भगवान शिव की कठोर तपस्या करनें के बाद अर्जुन को फलस्वरूप पाशुपतास्त्र प्राप्त हुआ था।

यह भी कहा जाता है कि दुर्गमासुर के वध के लिए देवी जगदम्बा ने कनक दुर्गेश्वरी का रूप धरा था। एक पुरानी कथा के अनुसार इंद्र-किलाद्रि पर्वत पर ब्रह्मा ने भगवान शंकर की बेला के पुष्पों से आराधना की थी। ऐसा माना जाता है कि देवी कनक दुर्गेश्वरी की विधिवत पूजा और उपाय से भक्तों के जीवन की सारी विपदाएं दूर हो जाती हैं। कंगाल व्यक्ति का जीवन समृद्ध होता है और जीवन के सभी काम बड़े ही आसानी से पुरे हो जाते हैं।

पूजन विधि:

देवी कनक दुर्गेश्वरी भी माँ जगदम्बा का ही एक रूप मानी जाती हैं, इसलिए उनका विधिवत पूजन करनें वालों का जीवन संवर जाता है। आज के दिन देवी कनक दुर्गेश्वरी का विधिवत पूजन करें। गाय के घी में सुखी हुई धनिया डालकर दीपक जलाएं। इसके बाद गौलोचन धूप करें, सुखी हुई धनियाँ चढ़ाएँ, सूजी के हलवे का भोग लगायें तत्पश्चात इस विशेष मंत्र का 1 माला जाप करें। पूजा ख़त्म होनें के बाद हलवा किसी गरीब कन्या खिला दें।

पूजन मुहूर्त:

शाम 16:10 से शाम 17:10 तक।

विशिष्ट मंत्र:

ॐ कन्यकायै दुर्गाय नमः॥

अभिजीत मुहूर्त:

बुधवार के दिन अभिजीत नहीं होता है।

गुलिक काल:

प्रातः 10:42 से दिन 12:09 तक।

यमगंड काल:

प्रातः 07:46 से प्रातः 09:14 तक।

अमृत काल:

दिन 13:44 से शाम 15:19 तक।

राहु काल:

दिन 12:09 से दिन 13:37 तक।

यात्रा मुहूर्त:

आज दिशाशूल उत्तर व राहुकाल वास दक्षिण-पश्चिम में है। अतः आज के दिन उत्तर व दक्षिण-पश्चिम दिशा की यात्रा ना करें।

शुभ रंग:

पिस्ता।

शुभ दिशा:

पूर्व।

शुभ मंत्र:

ॐ कलिकालाय नमः॥

शुभ समय:

प्रातः 09:15 से प्रातः 10:15 तक।

जन्मदिन के लिए शुभ:

जीवन में कार्य में सफलता पानें के लिए आज के दिन देवी दुर्गा पर मिश्री चढ़ाकर सेवन करें।

एनिवर्सरी के लिए शुभ:

पारिवारिक खुशहाली पानें के लिए आज के दिन कनक दुर्गेश्वरी पर चढ़ा हुआ गेहूं घर की दक्षिण दिशा में स्थापित करें।

महागुरु का महा टोटका:

जीवन में समृद्धि पानें के लिए आज के दिन कनक दुर्गेश्वरी पर चढ़ी सूखी साबुत लाल मिर्च पीले कपड़े में बांधकर अपनी तिजोरी में रखें।

Back to top button