राजनीति

कांग्रेस के दफ्तर की ये दशा देखकर आप रेह जाएंगे दंग !!

कांग्रेस के प्‍लॉट के अंदर की तरफ बढ़ेंगे तो गेट पर कोई चौकीदार नहीं, महज एक पुराने डीसीपी का लगवाया बोर्ड जर्जर हालत में नजर आएगा। उसमें लिखा है, कांग्रेस के ट्रेजरर और उनका पता 24 अकबर रोड। साथ ही ये भी लिखा है कि इसमें 293 लोगों के बैठने के लिए कॉन्फ्रेंस हाल बनेगा। छह मंज़िला हाईटेक दफ्तर बनना था एक फ्लोर पूरा कांग्रेस प्रेजिडेंट का होना था। ये दफ्तर सीसीटीवी से लैस होना था। लेकिन महज ईंटों का एक छोटा सा चौकोर चबूतरा है, जो चारों तरफ खरपतवार से घिरा है।

प्लाट में बीच में पैदल चलने के लिए दो फीट की पगडंडी के दोनों तरफ जंगल सा नजर आता है। शिलान्यास के बाद एक नई ईंट रखना तो दूर उल्टा ये प्लाट उजाड़ हो गया है।

दरअसल, सुप्रीम कोर्ट के दखल के बाद राजनैतिक दलों को लुटियन जोन के बाहर अपने दफ्तर शिफ्ट करने को कहा गया था। तब कांग्रेस को दिल्ली में आईटीओ के करीब दीन दयाल उपाध्याय मार्ग पर करीब 8093 वर्ग गज का सरकारी प्लाट अलॉट हुआ। इस मामले पर कांग्रेस के ट्रेजरर मोतीलाल वोरा ने कहा है कि, देरी की वजहों के साथ हम एक हफ्ते बाद आधिकारिक प्रेस कांफ्रेंस करेंगे। हमने कोई देरी नहीं की है।

हालांकि कांग्रेस के सूत्रों का कहना है कि, हम तो तय समय पर काम पूरा कर लेते, लेकिन बिल्डिंग बनाने के लिए तमाम विभागों से एनओसी लेनी पड़ती है। हमने सब काम तय समय सीमा में और सही तरीके से किया। उसी में समय लगा और देरी हुई, हमारी कोई गलती नहीं है। जल्दी ही हम सभी दस्तावेजों के साथ मीडिया को पूरी जानकारी देंगे और जल्द से जल्द नए कांग्रेस दफ्तर को बनाने का काम शुरू होगा।

Previous page 1 2
Back to top button