राशिफल

अगर रखेंगे अपने घर में ये ख़ास चीज़ें, तो आपको अरबपति बनने से नहीं रोक सकता कोई

जिस तरह से भारत में वास्तुशास्त्र का बहुत ज्यादा महत्व होता है, उसी तरह से चीन में फेंगसुई ज्यादा प्रचलित है। फेंगसुई मा अर्थ होता है वायु और जल। दोनों ही चीजें जीवन जीनें के लिए बहुत ही आवश्यक होती हैं। अगर यह कहा जाये कि फेंगसुई आधारभूत तत्वों के संतुलन के लिए प्रयोग की जानें वाली कला है तो यह कहना गलत नहीं होगा। फेंगसुई में सिक्के और घंटियों का बहुत महत्व होता है। विंड चाइम्स भी फेंसुई का ही हिस्सा होता है।

घर में बनी रहती है सकारात्मक उर्जा:

जो लोग फेंगसुई में विश्वास करते हैं, वो लोग जीवन में सुख-समृद्धि पानें के लिए घर में धातु के सिक्के और घंटियों के अलावा कई चीजों का प्रयोग किया जाता है। जिन लोगों के घर का मुख्य द्वार पक्षिम या उत्तर-पक्षिम में होता है, उन लोगों को अपने घर में सिक्के और धातु की घंटियाँ लगाना चाहिए। इससे घर की सकारात्मक उर्जा घर में ही रहती है। ये चीजें धातु की बनी होती हैं, और ये दिशाएं धातु की दिशा होती है।

उत्तरी कोने में रखें एक्वेरियम मिलेगा शुभ फल:

चीन के वास्तुशास्त्रियों के अनुसार जीवन के प्रभावशाली चक्र के लिए पाँच मौलिक चीजें हैं। इनमें धातु, लकड़ी, जल, पृथ्वी और अग्नि मुख्य हैं। फेंगसुई नियमों के अनुसार घर की उत्तर दिशा जल तत्व को दर्शाती है। किसी भी घर की उत्तर दिशा का कोना कैरियर और व्यवसाय का प्रतिनिधित्व करता है। इसलिए यह माना जाता है कि घर या ऑफिस के उत्तरी कोनें में एक्वेरियम रखना शुभ होता है। घर में रंग-बिरंगी मछलियाँ घर और बिज़नस में चार चाँद लगानें में मुख्य भूमिका निभाती हैं।

घर में समृद्धि के लिए रखें तीन टांगों वाला मेंढक:

घर या ऑफिस के उत्तर-पक्षिम कोनें में छः या आठ रॉड वाली विंड चाइम्स लगानें से घर में बहुत तेजी से धन आता है। यह माना जाता है कि धातु या सेरेमिक से बनी हुई खोखली छड़ें जो मधुर संगीत पैदा करती हैं, इससे सकारात्मक उर्जा का संचार होता है। यह भी कहा जाता है कि विंड चाइम्स घर में लगानें से जब भी नकारात्मक उर्जा प्रवेश करनें की कोशिश करती है तो पहले ही पता चल जाता है। यह भी कहा जाता है कि घर या ऑफिस के मुख्य द्वार पर तीन टांगों वाला मेंढक इस तरह से लगाना चहिये जिससे वह आनें-जानें वालों की नजर में ना आनें पाए।

पिरामिड के नीचे रखें दो विजिटिंग कार्ड:

ऐसा करनें से घर के सुख-समृद्धि में चमत्कारिक वृद्धि होती है। घर, ऑफिस या दुकान के उत्तर-पूर्वी कोनें में लाल धागे से बंधी हुई क्रिस्टल बॉल लटकानें से या दक्षिणी-पूर्वी कोनें में लाल रिबन से बंधा हुआ चीनी सिक्का बाँधनें से धन-संपदा में वृद्धि होती है। अपने काम करने वाली जगह पर शीशे या क्रिस्टल से बना हुआ पिरामिड रखनें से काम में वृद्धि होती है। जब भी आप ऑफिस में क्रिस्टल पिरामिड रखें तो उसके नीचे दो विजिटिंग कार्ड भी रख दें। इससे आप चमत्कारिक प्रभाव देखनें को मिलेंगे।

Back to top button