विशेष

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कुछ इस तरह से किया नवरात्री में कन्या पूजन…. देखें वीडियो

लखनऊ: पुरे देश में पिछले सप्ताह के गुरुवार से ही शारदीय नवरात्री की शुरुआत हो गयी थी। हिन्दू धर्म में नवरात्री का काफी महत्व होता है। हिन्दू धर्म में आस्था रखनें वाले लोग नवरात्री के नौ दिनों में माता दुर्गा के नौ रूपों की आराधना करते हैं। ऐसा माना जाता है कि इन नौ दिनों में माता भक्तों की पुकार को सबसे ज्यादा सुनती हैं। जो भी भक्त इन नौ दिनों के बाच माता की सच्चे मन से आराधना करता है, उसे जीवन में किसी चीज की कमी नहीं रहती है।

भारत के हर कोने में आज के दिन नवमी की पूजा की जा रही है। आज नवरात्री का आख़िरी दिन है। आज आख़िरी दिन माता दुर्गा के आख़िरी रूप देवी सिद्धिदात्री की पूजा की जाएगी। कल दहशरा के दिन माता का विसर्जन कर दिया जायेगा। भारत में नवरात्री के इस नौ दिनों को पर्व के रूप में मनाया जाता है। कई जगहों में पुरे नौ दिनों तक मेला लगा रहता है। जबकि कुछ जगहों पर सप्तमी से बड़ा मेला लग जाता है।

नवरात्री में होता है कन्या पूजन का बहुत ज्यादा महत्व:

आप तो जानते ही हैं कि नवरात्री के समय में कन्या पूजन का चलन है। ऐसा माना जाता है कि कन्यायें माता दुर्गा का ही रूप होती हैं। इसलिए नवरात्री में सप्तमी से लेकर नवमी तक किसी भी दिन कन्या पूजन किया जा सकता है। जो लोग नौ दिनों तक माता की आराधना करते हैं, वह कन्या पूजन करते हैं। कन्या पूजन में नौ साल से कम उम्र की नौ कन्याओं का विधिवत पूजन किया जाता है एवं उन्हें भोग लगाया जाता है। इसके बाद उन्हें कुछ देकर विदा कर दिया जाता है।

कन्या पूजन के बाद करवाया कन्याओं को भोजन:

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक महंत हैं। वह गोरखनाथ मठ के मठाधीश भी हैं। उन्हें प्रदेश में हिन्दू धर्म के एक महत्वपूर्ण अनुयायी और धर्म रक्षक के रूप में भी जाना जाता है। योगी ने नवरात्री एवं दशहरा के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई दी है। योगी आदित्यनाथ ने आज नवरात्री के आखिरी दिन पूजन भी किया। योगी ने नवरात्री की पूजा के बाद कन्या पूजन भी किया और कन्याओं को भोजन करवाया।

सीएम योगी ने कल शाम को पूजा, आरती और पाठ भी किया। केवल यही नहीं योगी ने कन्याओं के पाँव धोये और उनकी पूजा भी की। पूजन के दौरान योगी का किसी ने वीडियो भी बनाया। आपको बता दें आज नवरात्री का आख़िरी दिन है। आज हर जगह दुर्गा पंडालों और मंदिरों में भक्तों का ताँता लगा हुआ है। आज के दिन पुरे देश में हर्षोल्लास का माहौल बना हुआ है। सभी लोग नवरात्री और दशहरा की खुशियाँ मना रहे हैं।

वीडियो देखें-

Back to top button