राशिफल

अगर आप भी हैं हनुमान जी के भक्त तो भूलकर भी हनुमान जी की ऐसी मूर्ति ना रखें अपने घर

हिन्दू धर्म में देवी-देवताओं की पूजा बिना मूर्ति के नहीं होती है। शास्त्रों में यह भी बताया गया है कि अगर घर में देवताओं की मूर्ति रखनी हो तो किस तरह की मूर्ति रखनी चाहिए। शास्त्रों में बताया गया है कि घर में वैसे देवताओं की मूर्ति भूलकर भी नहीं रखी जानी चाहिए हो अस्त्र-शस्त्र धारण किये हुए हों। जो युद्ध को दर्शा रहे हों या धार्मिक दृष्टि से हिंसा को बढ़ावा दे रहे हों, वैसे देवताओं की मूर्ति अपने घर में नहीं रखनी चाहिए।

ऐसा माना जाता है कि ऐसा करनें से घर में नकारात्मक उर्जा को बढ़ावा मिलता है और सकारात्मक उर्जा ख़त्म हो जाती है। हनुमान जी को हिन्दू धर्म में महत्वपूर्ण स्थान प्राप्त है। इनके बारे में कहा जाता है कि यह हमेशा अपने भक्तों का मंगल करते हैं। लेकिन इनकी मूर्ति या चित्र रखनें के बारे में भी कुछ नियम बताये गए हैं। इनका पालन ना करनें पर घर में हमेशा क्लेश और उत्पात मचा रहता है।

घर में ना लगायें हनुमान जी की ऐसी प्रतिमा:

*- ऐसे चित्र या प्रतिमा को घर पर भूलकर भी नहीं लगायें, जिसमें हनुमान जी ने अपनी छाती फाड़ी हो।

*- चित्र में हनुमान जी अस्थिर हैं और वह अपने हाथ में संजीवनी बूटी लेकर उड़ रहे हों।

*- हनुमान जी दुष्टों का संहार करते हुए दिखाई दे रहे हों।

*- हनुमान जी अपने कंधे पर राम-लक्ष्मण को बैठाकर उड़ रहे हों।

*- उस चित्र को भी घर में नहीं लगाना चाहिए, जिसमें हनुमान जी लंका दहन करते हुए दिख रहे हों।

घर में लगायें हनुमान जी की ऐसी प्रतिमा या चित्र:

ऐसा माना जाता है कि हनुमान जी के चित्र में काफी शक्ति होती है। अगर इनके चित्र को वास्तु के नियमों को ध्यान में रखते हुए घर में लगाया जाए तो व्यक्ति का भविष्य हमेशा के लिए सुरक्षित हो जाता है।

*- अपनी युवावस्था में आप हनुमान जी के वो चित्र लगायें जिसमें वह पीले रंग के वस्त्र पहनें हुए हों और वह आशीर्वाद दे रहे हों। ऐसा माना जाता है कि ऐसी प्रतिमा लगानें से घर में सुख-शांति बनी रहती है।

*- अगर घर में कोई बच्चा पढाई कर रहा हो तो उसके कमरे में हनुमान जी की लाल रंग की लंगोट पहनी हुई तस्वीर लगाएं।

*- जिस जगह पर पूरा परिवार एक साथ बैठता हो, उस जगह पर राम दरबार का चित्र लगानें से परिवार में एकता बढती है।

*- हनुमान जी जिस चित्र में भगवान राम की सेवा करते हुए दिख रहे हों, उसे घर में लगानें से धन सम्बन्धी समस्याओं से छुटकारा मिल जाता है।

*- घर में नकारात्मक शक्तियों का प्रवेश ना होनें पाए, उसके लिए घर के मुख्यद्वार पर पंचमुखी हनुमान जी की प्रतिमा लगायें। परिवार बुरी शक्तियों से सुरक्षित रहता है

*- घर में होनें वाले कलह से मुक्ति पानें के लिए हनुमान जी की बैठी हुई लाल रंग की तस्वीर घर में लगायें।

*- शादी-शुदा व्यक्ति के बेडरूम में हनुमान की प्रतिमा या चित्र को भूलकर भी नहीं लगाना चाहिए।

Back to top button