विशेष

इस जगह पर भक्तों ने पहनाई माँ दुर्गा की प्रतिमा को इतनी कीमती साड़ी, जानकर दंग रह जाएंगे

कोलकाता: इस समय हर जगह माँ दुर्गा की आराधना की जा रही है। हिन्दू धर्म में शारदीय नवरात्र का बहुत ही ख़ास महत्व होता है। इस समय माँ दुर्गा की हर जगह आराधना की जाती है। माँ दुर्गा के भक्त माँ दुर्गा के सभी नौ रूपों की विधिवत पूजा-आराधना करते हैं। माँ दुर्गा भी अपने भक्तों को उनकी सेवा और आराधना का फल देती हैं। जो भी भक्त इस समय माता दुर्गा से कोई कामना करता है, माँ दुर्गा उसकी इच्छा की पूर्ति कर देती हैं।

देश के कोने-कोने में की जाती है माँ की प्रतिमा स्थापित:

अक्सर आपने नवरात्री के समय में माँ दुर्गा की प्रतिमा जगह-जगह स्थापित होती हुई देखी होगी। हर राज्य में माता की प्रतिमा स्थापित करनें के अपने-अपने नियम हैं। कई जगहों पर केवल माँ दुर्गा की प्रतिमा ही स्थापित की जाती है। कई जगहों पर माँ दुर्गा के साथ कई हिन्दू देवी-देवताओं की और राक्षसों की भी प्रतिमा स्थापित की जाती है। हालांकि देश के हर कोनें में माँ दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की जाती है, लेकिन कई जगहों पर इस तरह से स्थापित की जाती है, कि आप सोच भी नहीं सकते हैं।

जी हाँ बंगाल में माँ दुर्गा की आराधना धूम-धाम से की जाती है। बंगाल में नवरात्री का यह समय किसी पर्व की तरह मनाया जाता है। वहाँ दुर्गा पूजा के समय अरबों रूपये खर्च कर दिए जाते हैं। माँ दुर्गा को स्थापित करनें के लिए करोड़ों रूपये के पंडाल बनाए जाते हैं। कई पंडाल इतनें खुबसूरत होते हैं कि देखकर आँखें चौंधिया जाती हैं। कई जगहों पर पंडालों के बीच प्रतियोगिता भी होती है। जिस जगह का पंडाल बेहतर होता है, उसकी जीत होती है।

सजाया जाता है माँ दुर्गा को कीमती गहनों और वस्त्रों से:

केवल यही नहीं प्रतिमा को भी इतना सजाया जाता है कि ऐसा लगता है कि माँ दुर्गा साक्षात पृथ्वी पर अवतरित हुई हैं। माँ दुर्गा की प्रतिमा पर कई कीमती गहनें-आभूषण चढ़ाये जाते हैं और उसी से उनके सजाया जाता है। आज हम आपको एक ऐसी दुर्गा प्रतिमा के बारे में बतानें जा रहे हैं, जहाँ माँ दुर्गा को इतनी कीमती साड़ी पहनाई गयी है, जिसके बारे में किसी ने सोचा नहीं होगा। दुर्गा पूजा पर इस बार कोलकाता में लन्दन ब्रिज, बिग बेन, लन्दन आई और बकिंघम पैलेस की तरह के पंडाल बनाये गए हैं।

कोलकाता में पहनाई गयी माँ दुर्गा को 6.5 करोड़ रूपये की साड़ी:

आपको जानकर हैरानी होगी कि बकिंघम पैलेस में स्थापित माँ दुर्गा की प्रतिमा को शुद्ध सोनें की साड़ी भी पहनाई गयी है। माँ दुर्गा की इस साड़ी को बनानें में 22 कैरेट के 22 किलो सोनें का इस्तेमाल किया गया है। बताया जा रहा है कि इस साड़ी की कीमत लगभग 6.5 करोड़ रूपये है। साड़ी को सजानें के लिए फूल पत्तियों के अलावा मोर पंख भी लगाया गया है। साड़ी में मीनाकारी वर्क के साथ ही इसमें जैम स्टोन का भी इस्तेमाल किया गया है। 50 कारीगरों ने मिलकर इस साड़ी को ढ़ाई महीनें में बनाया है।

Back to top button