राशिफल

राशिफल 26 सितंबर 2017: आज इन 3 राशिवालों को होगी बल्ले बल्ले और ये 4 रहेंगे परेशान, पढ़ें राशिफल

26 सितंबर 2017, मंगलवार का दिन आपके लिए कैसा रहेगा? आज का दिन आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन ला सकता है? आज आपके सितारे क्या कहते हैं? यह जानने के लिए पढ़े आज का राशिफल। Rashifal 26 September 2017.

राशिफल 26 सितंबर 2017 ( Rashifal 26 September 2017 )-

26 September horoscope, 26 सितंबर राशिफल, astrological Daily horoscope, daily predictions, Rashifal 26 September 2017, आज का राशिफल, ज्योतिषीय, दैनिक राशिफल

मेष (Aries) चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज आपको अनचाहे सम्बन्धों को ढोना पड़ सकता है। घर में मरम्मत का काम या सामाजिक मेल-मिलाप आपको व्यस्त रखेगा। शारीरिक और मानसिक तौर पर आनंदित रहेंगे। अपने प्रिय को नजरंदाज करना घर पर तनाव का कारण बन सकता है। व्यापारियों के लिए अच्छा दिन है। व्यवसाय के लिए अचानक की गयी कोई यात्रा सकारात्मक परिणाम देगी। कार्यक्षेत्र में अपनी क्षमताओं का भरपूर लाभ उठाएंगे।

वृषभ (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें। छोटी परेशानियां आपको घेरे रहेंगी। आज के दिन अपने निजी विचारों को छोड़कर, दूसरों के विचारों पर भी ध्यान देने की सलाह है। घर के काम करते समय सकारात्मक रवैया रखें। वाणी पर संयम रखने की जरूरत है। झुंझलाहट से बचने के लिए शांतचित्त रहें। आज लोग आपकी वह प्रशंसा करेंगे, जिसे आप हमेशा से सुनना चाहते थे। मित्रों के साथ पार्टी या पिकनिक में आज का दिन बहुत अच्छी तरह से बीतेगा।

मिथुन (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज का दिन आपके लिए बहुत अनुकूल है। घर का वातावरण आनंदप्रद रहेगा। काम में देरी से लाभ की मात्रा सीमित होगी। वित्तीय मामले गंभीरता से निपटाएं। नौकरी और व्यवसायिक स्थल पर वातावरण अनुकूल रहेगा। हर कदम सोंच-समझकर रखने की आवश्यकता है। जोखिम भरे कामों से दूर रहें। लेन-देन के मामले में आरोप लग सकते हैं। भीतरी उर्जा बाहर लाने की कोशिश करें। आत्मविश्वास बढ़ेगा।

कर्क (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज पुरानी गलतियों को लेकर भय बना रहेगा। साझेदारी में चल रहा गतिरोध दूर होने के आसार है। भाग्य पक्ष मजबूत होने से किसी बड़े हानि की संभावना नहीं है। धार्मिक कार्यो का आयोजन या धार्मिक यात्रा का योग बन रहा है। आयात-निर्यात के कारोबार में बड़ा लाभ संभव है। समान विचारधारा वाले लोगों के साथ काम करना आसान रहेगा। दूसरों की गलती अपने पर आ सकती है। आज का दिन आपके लिए सुखमय रहेगा।

सिंह (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज दिन की शुरुआत में आपको थोड़ा सचेत रहने की आवश्यकता है। विशेषकर भावनात्मक रूप से आपको आहत होना पड़ सकता है। इसलिये प्रेम-संबंधों के मामले में हर कदम संभल कर उठाना होगा। किसी मित्र या रिश्तेदार से प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से लाभ होगा। आज आपका खानपान प्रभावित हो सकता है। खर्च पर संयम रखने से निरर्थक खर्च टाल सकेंगे। आपके लिये बेहतर होगा कि नित्य योगाभ्यास करें।

कन्या (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज आप में गजब का आत्मविश्वास रहने के आसार हैं जो की आपकी आर्थिक स्थिति को बेहतर करने में भी सहायक सिद्ध होगा। अपने प्रेमी या जीवनसाथी की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। समझदारी से काम लें और बातचीत कर मसले को सुलझाएं। विदेश यात्रा के अवसर मिलने के आसार हैं। वैवाहिक जीवन में आप कुछ निजता की जरूरत महसूस करेंगे। जीवनसाथी का साथ अधिक ऊर्जावान बना देगा।

आज का राशिफल  ( Rashifal 26 September 2017 )-

26 September horoscope, 26 सितंबर राशिफल, astrological Daily horoscope, daily predictions, Rashifal 26 September 2017, आज का राशिफल, ज्योतिषीय, दैनिक राशिफल

तुला (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज अपने स्वास्थ्य को लेकर ज्यादा चिंता न करें, क्योंकि इससे आपकी बीमारी और बिगड़ सकती है। पैसे कमाने के नए मौके मुनाफा देंगे। आर्थिक विषयों में सावधानी बरतें। अच्छी भावनात्मक अभिव्यक्ति से संबंधों में मधुरता बढ़ेगी, रोजगार की समस्याओं को लेकर मन चिंतित होगा। आपकी मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आपका जीवनसाथी आपकी सहायता करेगा और मददगार साबित होगा।

वृश्चिक (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज पारिवारिक समारोह और महत्वपूर्ण अवसरों के लिए अच्छा दिन है। उन लोगों पर नजर रखें जो आपको गलत राह पर ले जा सकते हैं या फिर ऐसी जानकारी दे सकते हैं जो आपके लिए नुकसानदेह साबित हो सकती है। इस बात में सावधानी बरतें कि आप किसके साथ आर्थिक लेन-देन कर रहे हैं। खुशहाल जिंदगी की झलक देखने को मिलेगी। जीविकोपार्जन के लिए किए गए उपायों का लाभ लेने का समय है। मन प्रसन्न रहेगा।

धनु (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज के दिन आप काम को अलग रखकर थोड़ा आराम करें और कुछ ऐसा करें जिसमें आपकी दिलचस्पी हो। कोई बड़ी योजनाओं और विचारों के जरिए आपका ध्यान आकर्षित कर सकता है। लाभ होगा। मन प्रसन्न रहेगा। मित्र भी आपके पक्ष में खड़े रहकर आपकी मदद करते नजर आएंगे। भाग्य आपके साथ है और सफलता आपके कदम चूमेगी।शारीरिक और मानसिक लाभ के लिए ध्यान व योग करना उपयोगी रहेगा।

मकर (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज परिवार से भरपूर सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करें। धर्म-कर्म में आस्था बढ़ेगी। विरोधी परास्त होंगे। रोजी व रोजगार में किया गया निवेश लाभप्रद रहेगा। कुछ लोगों के जीवन में नये अवसर आयेंगे जिन्हे नजरअंदाज न करें अन्यथा बाद में आत्मग्लानि होगी। प्रतिस्पर्धियों पर विजय प्राप्त होगी। आज दूसरों की बातों को इधर से उधर करने से बचें। महत्वपूर्ण कार्य में विलंब संभव है।

कुंभ (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज कार्यस्थल पर पदोन्नति के आसार हैं। लेकिन आपको थोड़ा संयम से रहने की आवश्यकता होगी क्योंकि वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मतभेद पैदा होने की संभावनाएं भी प्रबल हैं। आज आर्थिक प्रयास असफल हो सकते हैं। काम के शॉर्ट कट से बचें। नींद की कमी थकान बढ़ा सकती है। आपके परिवार का कोई सदस्य इस समय अचानक आपके लिये मार्गदर्शक बनकर सामने आ सकता है। परिवार की बातों को सबसे साझा न करें।

मीन (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज आपको स्वास्थ्य को लेकर आपको थोड़ा सचेत रहने की आवश्यकता होगी। विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य हासिल करने में थोड़ी अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। लेकिन उन्हें इस कड़ी मेहनत का अपेक्षित परिणाम भी हासिल होगा। काम का दबाव और घरेलू मतभेद तनाव की वजह बन सकते हैं। आज के दिन निवेश करने से बचना चाहिए। किसी धार्मिक स्थल या संबंधी के यहाँ जाने की संभावना है।

Back to top button