राजनीति

…जब बुर्का पहन मुस्लिम लड़की ने लगाए ठुमके, तो भड़क उठे मौलाना जी : देखें वीडियो

मंगलुरु – कर्नाटक के मंगलुरु से एक अजीब मामला सामने आया है। यहां मॉल में एक इवेंट के दौरान ‘काला चश्मा’ गाने पर एक बुर्का पहने लड़की के नाचने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो के वायरल होते ही मुस्लिम संगठनों ने इस पर कड़ी आपत्ति दर्ज कराई है। एक मुस्लिम संगठन ने इसे धर्म के खिलाफ बताते हुए कहा है कि इस हरकत को बिल्कुल भी स्वीकार नहीं किया जाएगा। Burqa girl dancing in mall.

बुर्का पहनकर लड़की ने किया डांस

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में एक लड़की बुर्का पहनकर ‘काला चश्मा’ गाने पर जबरदस्त डांस कर रही है। खबरों के मुताबिक यह वीडियो कर्नाटक के शहर मंगलुरु का है। लेकिन अभी तक इसकी प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं हुई है। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर अलग-अलग अकाउंट के जरिए पोस्ट और शेयर किया जा रहा है।

मीडिया रिपोर्ट्स कि माने तो यह वीडियो कर्नाटक के मंगलुरु स्थित एक मॉल में हुए इवेंट का है। यह वीडियो फिलहाल कई सोशल मीडिया प्लैटफार्मों के जरिए वायरल हो गया है। वीडियो में पांच लड़कियां बॉलिवुड के एक गाने पर नाचती नजर आती है, लेकिन बवाल इस बात पर मचा है कि इनमें से एक लड़की ने बुर्का पहना रखा है यानि वो एक मुस्लिम लड़की है। इस वीडियो को मॉल में मौजूद लोगों में से ही किसी ने शूट किया है।

भड़क गए मुस्‍लिम संगठनों के मौलाना

हालांकि, इस विडियो के प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं हुई है। न ही इस बात का पता चला है कि बुर्के में नाचने वाली लड़की कौन है। वीडियो में दिख रहा है कि पांच लड़कियां डांस कर रही हैं। इनमें से एक लड़की ने बुर्का पहन रखा है, जबकि लड़कियां वेस्टर्न लुक में हैं। अभी तक ये पता नहीं चल पाया है कि बुर्के में नाचने वाली लड़की कौन है।

अब इस मामले पर साउथ कन्नड़ सलाफी मूवमेंट के उपाध्यक्ष इस्माइस शफी ने कहा है कि बुर्का पहनकर सभी पुरुषों के सामने सार्वजनिक रूप से डांस करना मुस्लिम धर्म में स्वीकार्य नहीं है। शफी का कहना है कि महिला ने हमारे धर्म को बदनाम किया है। उनके मुताबिक लड़की अगर सच में मुस्लिम है तो उसे बुर्का उतारकर डांस करना चाहिए था। हम उस लड़की को ढूंढेंगे और उसे समझाएंगे।

देखें वीडियो –

Back to top button