स्वास्थ्य

च्यूइंगम खाना हो सकता है अब आपके लिए जानलेवा !

बच्चें हो या बड़े सभी च्यूइंगम खाना बहुत पसंद करते हैं। इससे खासा लगाव उनलोगों को होता है जो किसी तरह के स्पोर्ट्स से जुड़े होते है। बीते दिनों एक रिसर्च से पता चला है की च्यूइंगम आपके लिए जानलेवा भी साबित हो सकता है। आज हम आपको बताने जा रहें हैं की च्यूइंगम आपके लिए कैसे जानलेवा हो सकता है।

क्या आपने कभी च्यूइंगम को निगला है ?

अगर हाँ तो हो जाएं सावधान। अक्सर लोग च्यूइंगम निगलने पर ये सोचते हैं की वो पेट में जाकर फंस जाता है और बाहर नहीं आता, लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी की च्यूइंगम निगलने का सिर्फ यही कारण नहीं है बल्कि ये आपके सेहत के लिए भी बहुत खतरनाक होती है। इसमें मौजूद एलिमेंट आपके पुरे शरीर को नुकसान पंहुचा सकता है।

च्यूइंगम में मौजूद एलिमेंट

आमतौर पर च्यूइंगम में बेस, रंग, चीनी या मिठास, सुगंध, वसा, रेजिन, मोम, इलास्टोमर, और पायसिकारी पाया जाता है। ये सारे एलिमेंट आपकी बॉडी को नुकसान पहुंचाते हैं और आगे चलकर बहुत सारे कॉम्प्लीकेशन्स भी पैदा कर सकते हैं।

कैसे आता है च्यूइंगम पेट से बाहर

जो लोग ये मानते हैं की च्यूइंगम पेट से बहार नहीं आता वो जान लें की ऐसा नहीं है ये बेशक पेट से बहार आता है लेकिन आपके शरीर को नुकसान पहुंचने के बाद। जैसा की हम सभी जानते हैं की लीवर हमारे शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग है, सबसे पहले लीवर च्यूइंगम में मौजूद हानिकारक कलर और प्रिजरवेटिव्स को शरीर से बाहर निकालने का काम करता है, ताकि इन हानिकारक तत्वों से शरीर में इंफेक्शन या किसी तरह की एलर्जी ना हो। जब च्यूइंगम पेट तक पहुंचता है, तो पेट में हाइड्रो क्लोरिक एसिड इसमें इस्तेमाल हुई कुछ सामग्री को अलग करता है। पेट में मौजूद एसिड आमतौर पर चीनी,ग्लिसरीन और मिठास लाने के लिए इस्तेमाल हुए पेपरमिंट ऑयल जैसे सॉफ्टनर को अलग करके शरीर से बाहर निकालता है। आंतों तक पहुंचने के बाद च्यूइंगम बॉडी से बाहर हो जाता है लेकिन ये शरीर से बिलकुल बाहर निकलने के लिए कम से कम 25 से 26 घंटे का समय लेता है।

अगर च्यूइंगम पेट से बाहर ना आये तो क्या होगा

अजर एक दिन के अंदर च्यूइंगम शरीर से बाहर नहीं निकल पाता तो आपके शरीर का तापमान बढ़ सकता है और साथ ही ब्लड प्रेशर भी हाई हो सकता है। इसके अलावा डायरिया, वॉमेटिंग, जी मिचलाना जैसी समस्यानएं भी हो सकती हैं। च्यूइंगम में मौजूद गम कई तरह के एलर्जी का भी रूप ले सकती है जैसे शरीर में खुजली और रैशेस आदि होना।

च्यूइंगम अगर एकदिन में पेट से बाहर ना निकलें तो अपने डॉक्टर से तुरंत संपर्क करें वार्ना कॉम्प्लीकेशन्स बढ़ सकते हैं।

Back to top button