समाचार

गरीब-लाचार लड़कियों का सौदा करते पकड़े गए शेख-मौलाना, सामने आया होश उड़ा देने वाला सच

हैदराबाद – बुधवार को हैदराबाद पुलिस ने एक बड़े गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस गिरोह में साउदी-कतर के शेख-मोलवी शामिल हैं जो निकाह के बहाने भोली-भाली नाबालिग लड़कियों को बहला फूसलाकर उनका सौदा करने के लिए विदेश ले जाते थें। पुलिस ने कुल 17 लोगों के गिरफ्तार किया है जिनमें से 8 साउदी-कतर के शेख-मोलवी हैं। ये सभी खाड़ी देश ओमान और कतर के रहने वाले हैं।

 शादी के नाम पर नाबालिग लड़कियां खरीद-फरोख्त

 

खबरों के मुताबिक, हैदराबाद पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए ओमान और कतर से आए 8 शेखों को गिरफ्तार किया है, जो भारत कि गरीब लड़कियों को शादी कर अपने साथ ले विदेश लेकर उन्हें बेचने की तैयारी में थे। इन सभी आरोपियों की उम्र करीब 70 साल के आसपास है। पुलिस के मुताबिक ये लोग खुद को चुस्त रखने के लिए शक्तिवर्धक इंजेक्शन भी लेते थे।

इसके अलावा, पुलिस ने इनका निकाह कराने वाले तीन काजी को भी गिरफ्तार किया है। इनके साथ कई स्थानीय लोगों के भी शामिल होने कि बात सामने आई है। फिलहाल पुलिस केस दर्ज कर इन आरोपियों से पूछताछ कर रही है। यह मामला हैदराबाद का है, जहां पुलिस ने ‘शेख मैरिज’ रैकेट का पर्दाफाश कर ओमान और कतर के 8 शेख को गिरफ्तार किया है।

 शादी के नाम पर लड़कियों का यौन शोषण

पुलिस ने बताया है कि, ये लोग भारत की नाबालिग लड़कियों से निकाह करने यहां आते थे। ये यहां झुठी शादी पर 10 लाख रुपये तक खर्च करते थे। ये लोग ब्रोकर्स और काजी के जरिए गरीब परिवारों कि लड़कियों से शादी करने के लिए उनके माता-पिता का राजी करते थे, जिसमें ब्रोक्रस और काजी का भी हिस्सा होता था।

पुलिस उपायुक्त वी सत्यनारायण के मुताबिक ये शेख गरीब परिवार की नाबालिग लड़कियों को निशान बना रहे थे। वे उनके माता पिता को पैसे व उनकी लड़कियों की खाड़ी देशों में शादी के बाद खुशहाल जिन्दगी का लालच दे अपने साथ ले जाते थे। पुलिस कोशिश कर रही है कि इन लोगों ने अब तक कितनी लड़कियों को अरब के शेखों को बेचा है।

Back to top button