दिलचस्प

इस बहादुर व्यक्ति ने 25 हजार फूट की ऊंचाई से किया ऐसा काम, जानकर हो जायेंगे हैरान..विडियो वायरल

दुनिया में कई तरह के लोग हैं। कई ऐसे लोग भी हैं जो बिलकुल अलग तरह का काम करनें के लिए जानें जाते हैं। वह कुछ ऐसा काम करते हैं, जिसके बारे में किसी ने सोचा भी नहीं होता है। कुछ लोगों के अन्दर बचपन से ही ऐसे गुण होते हैं, जिनके दम पर वह इतिहास रचते हैं। बचपन से ही वह अपने कामों के द्वारा लोगों को हैरान करनें का काम करते हैं। सोचिये जब वह बचपन में अपने कामों से सबको हैरान कर देते हैं तो वह बड़े होनें के बाद क्या करते होंगे।

सपनों को पूरा करनें के लिए गुजर जाते हैं किसी भी हद तक:

अक्सर आपनें कई ऐसे लोगों के बारे में सुना होगा जो कुछ अलग करनें के लिए जानें जाते हैं। वह अपने इन्ही अलग कामों की वजह से पूरी दुनिया में एक अलग पहचान बनानें में कामयाब होते हैं। बचपन से ही ऐसे लोग कुछ अलग करनें की तमन्ना रखते हैं। वह अपने सपनों को पूरा करनें के लिए किसी भी हद तक गुजर जाते हैं। उन्हें इस बात से भी फर्क नहीं पड़ता है कि अपने सपनों को पूरा करनें के लिए उन्हें अपनी जान भी गंवानी पड़ सकती है।

बिना पैराशूट के छलांग लगाकर रच दिया इतिहास:

अपने सपनों को पूरा करनें के लिए एक ऐसे ही व्यक्ति ने कुछ ऐसा कारनामा कर दिखाया है, जिसके बारे में कोई साधारण इन्सान सपने में भी नहीं सोच सकता है। अब आप सोच रहे होंगे कि उसनें ऐसा क्या कारनामा कर दिया जो कोई सपनें में भी नहीं सोच सकता है। दरअसल अमेरिका के 42 वर्षीय स्काईडाइवर ल्यूक एकिंस ने 25 हजार फूट की ऊंचाई से एक प्लेन से बिना पैराशूट के छलांग लगाकर इतिहास रच दिया है।

12 साल की उम्र से ही कर रहे हैं ल्यूक स्काईडाइविंग:

आपको जानकर हैरानी होगी कि ल्यूक 12 साल की उम्र से ही स्काईडाइविंग कर रहे हैं। इस स्टंट में उनके साथ तीन और स्काईडाइवर भी उनके साथ थे, लेकिन उन्होंने पैराशूट पहना हुआ था। ल्यूक ने यह छलांग शानिवार को कैलिफोर्निया की सिमी वैली में लगाया था। ल्यूक पहले से ही इस तरह के खतरनाक स्टंट करनें के लिए जानें जाते हैं, लेकिन यह कारनामा करने के बाद वह ऐसा करने वाले दुनिया के पहले व्यक्ति बन गए हैं।

दोस्तों की सहायता से लगायी इतनी खतरनाक छलांग:

ल्यूक का यह विडियो इस समय सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। ल्यूक ने बिना किसी सुरक्षा उपकरण से प्लेन से 25 हजार फूट की ऊंचाई से यह छलांग लगाईं थी। हालाँकि उन्होंने जमीन पर लैंडिंग 100 फूट लम्बाई और चौड़ाई के बने हुए नेट पर की थी। विडियो में आप साफ़ तौर पर देख सकते हैं कि किस तरह से ल्यूक ने अपने दोस्तों की सहायता से इस खतरनाक छलांग को कामयाब बनाया है। ल्यूक को छलांग लगाता देख अच्छे-अच्छे लोगों के पसीनें निकल जायेंगे।

विडियो देखें:

Back to top button