राजनीति

राम रहीम को लेकर कमाल राशिद खान ने किया मजेदार खुलासा, लोग ट्वीटर पर ले रहे चुटकी

नई दिल्ली: बलात्कारी बाबा के नाम से पुरे देश में महशूर हुए राम रहीम सिंह इन्सान को लेकर हर रोज नए-नए खुलासे किये जा रहे हैं। पहले जो लोग किन्ही वजहों से चुप थे, आज वह सब खुलकर सामनें आ रहे हैं। पहले उसके ही मैथ के पूर्व सेवादारों ने राम रहीम को लेकर कई चौकानें वाले खुलासे किये। उसके बाद राम रहीम के ही मठ की एक पूर्व साध्वी ने ऐसा खुलासा किया कि सब चौंक गए।

लगातार खराब हो रही थी राम रहीम की तबियत:

डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख राम रहीम को अपने मठ की दो साध्वियों से बलात्कार के मामले में सीबीआई की स्पेशल कोर्ट ने दोषी करार दिया। उसके बाद राम रहीम को 20 साल की जेल हो गयी। राम रहीम अपने बचे हुए दिन जेल में काट रहा है। उसके जेल जानें के बाद यह पता चला कि वह सेक्स एडिक्शन का भी शिकार है, जी वजह से जेल में उसकी तबियत लगातार खराब होती जा रही है।

KRK रहते हैं अपने विवादित बयानों से चर्चा में:

आप बॉलीवुड के KRK (कमाल राशिद खान) को तो जानते ही होंगे। अरे हम उसी KRK की बात कर रहे हैं, जो किसी भी फिल्म को घटिया बता देता है। खुद तो एक्टिंग का A भी नहीं आता है, लेकिन दूसरों की फिल्मों में कमियां निकालनें में माहिर है। KRK हर समय अपने विवादित बयानों की वजह से चर्चा में रहते हैं। हाल ही में राम रहीम को लेकर KRK ने एक बड़ा ही मजेदार खुलासा किया है।

राम रहीम ने बुलाया था अपने 50वें जन्मदिन पर:

https://twitter.com/kamaalrkhan/status/909999690384642048?ref_src=twsrc%5Etfw&ref_url=http%3A%2F%2Fwww.punjabkesari.in%2Fnational%2Fnews%2Fdera-sacha-sauda-ram-rahim-kamal-rashid-khan-679104

KRK ने हाल ही में ट्वीट करके राम रहीम के बारे में कुछ ऐसा कहा कि लोग जमकर KRK का ही मजाक उड़ा रहे हैं। KRK ने ट्वीट करके कहा कि राम रहीम ने अपने 50वें जन्मदिन पर उन्हें बुलाया था। राम रहीम ने उनसे कहा था कि उनकी आनें वाली फिल्म के बारे में KRK कुछ भी उल्टा-सीधा ना लिखें। इसके कुछ दिन बाद ही राम रहीम जेल चले गए। KRK के इस ट्वीट के बाद लोग उन्हें मनहूस तक कह रहे हैं। कुछ लोग मजाकिया अंदाज में KRK को पनौती तक कह रहे हैं।

कई कमेंट में यह भी लिखा गया है कि राम रहीम जेल KRK की वजह से ही गया है। कईयों ने तो KRK से यह सवाल भी कर दिया कि वह इतना किसलिए फेंकते हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि राम रहीम कभी अपने डेरे पर सब्जियां उगाकर उसे अमृत होनें का दावा किया करता था। वही राम रहीम आज सच में सुनारिया की जेल में सब्जियां उगा रहा है उसे वहां सब्जियां उगानें का काम दिया गया है। इस समय बताया जा रहा है कि वह पूरी तरह से ठीक है।

Back to top button