दिलचस्प

आचार्य चाणक्य के अनुसार हर व्यक्ति के अन्दर होनें चाहिए ये गुण, नहीं मिलती जीवन में असफलता

आचार्य चाणक्य के बारे में किसी को कुछ भी बतानें की जरूरत नहीं है। आज के समय में शायद ही कोई व्यक्ति होगा जो आचार्य चाणक्य और उनकी नीतियों से अनजान होगा। आचार्य चाणक्य उस समय के सबसे महान व्यक्ति थे। इनकी बुद्धिमत्ता की तारीफ़ आजतक की जाती है। आचार्य चाणक्य ने अपनी बुद्धि के बल पर ही चन्द्रगुप्त मौर्य को चक्रवर्ती सम्राट बनवाया था। आचार्य चाणक्य को किसी एक विषय का नहीं बल्कि कई विषयों का ज्ञान था। वह अर्थशास्त्र, राजनीतिक शास्त्र और नीतिशास्त्र के ज्ञाता थे।

इन गुणों से बदल सकता है इंसान का पूरा जीवन:

उन्होंने जीवन में कई उपयोगी नीतियों के बारे में बताया है, जो आज भी लोगों के जीवन को बदलनें का काम कर रही हैं। उन्होंने अपने ज्ञान को एक पुस्तक में समेटा, जिसे आज चाणक्य नीति के नाम से जाना जाता है। जो भी व्यक्ति चाणक्य की नीतियों का पालन करता है, उसे जीवन में असफलता का मुँह नहीं देखना पड़ता है। उन्होंने कुछ ऐसे गुणों के बारे में बताया है, जिसे अपने अन्दर पैदा कर लेने से व्यक्ति का पूरा जीवन ही बदल जाता है।

हर इंसान के अन्दर होनें चाहिए ये गुण:

*- हर व्यक्ति के अन्दर आत्मविश्वास भरा होना चाहिए। आत्मविश्वास होनें पर व्यक्ति कठिन से कठिन परिस्थितियों का सामना भी बड़ी आसानी से कर लेता है। जो लोग आत्मविश्वास से भरे होते हैं उन्हें जीवन में कभी भी असफलता का सामना नहीं करना पड़ता है।

*- हर व्यक्ति को जीवन में अपने मेहनत का फल जरुर मिलता है। हर व्यक्ति को कड़ी मेहनत करनें वाला होना चाहिए। कोई मेहनत का काम देखकर जी नहीं चुराना चाहिए। जो लोग मेहनत करनें से बचना चाहते हैं, उन्हें असफलता के अलावा जीवन में कुछ नहीं हासिल होता है।

*- व्यक्ति के जीवन का सबसे बड़ा धन उसका ज्ञान है। इस दौलत को कोई उससे चुरा भी नहीं सकता है। ज्ञान चाहे जो भी हो जीवन में वह कभी बेकार नहीं जाता है। कभी ना कभी ऐसा समय आता है, जब उस ज्ञान की जरुरत पड़ ही जाती है। जब आपके पास बहुत सारा ज्ञान होता है तो आपका असफल होना संभव नहीं है।

*- अच्छा या बुरा समय जीवन का हिस्सा है। हर व्यक्ति को कभी ना कभी इससे होकर गुजरना ही पड़ता है। कई बार पैसे की भी जरुरत पड़ती है। ऐसे में समझदार व्यक्ति अपने बुरे समय के लिए पहले से ही कुछ धन संचित करके रख लेता है जो बुरे समय में काम आता है। ऐसे दूरदर्शी लोगों को असफलता का सामना नहीं करना पड़ता है।

*- सफलता पानें के लिए जीवन में हर समय सतर्क रहनें की आवश्यकता है। आप चाहे जहाँ भी रह रहे हों अपनी आँख, कान दोनों खुली रखें। इससे बाद की होनें वाली परेशानियों से बच सकते हैं।

Back to top button