बॉलीवुड

आखिर प्रियंका चोपड़ा को क्यों मांगनी पड़ी माफ़ी ?

इन दिनों प्रियंका चोपड़ा का एक बेहद विवादित बयान सुर्ख़ियों में छाया हुआ है। बीते दिनों प्रियंका चोपड़ा टोरंटो में अपनी फिल्म का प्रमोशन करने गयी थी, दरअसल प्रियंका के प्रोडक्शन की आने वाली फ़िल्म है ‘पहुना’ जिसका निर्देशन सिक्किम में किया गया है। टोरंटो में ही एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने ये बयान दिया की सिक्किम बेशक भारत का एक राज्य है लेकिन फ़िल्म इंडस्ट्री वहां कभी नहीं रही है और सिक्किम में आये दिन विद्रोह होते रहते है जिससे वहां का समाज आये दिन परेशान रहता है। उन्होंने ने बताया कि ‘पहुना’ सिक्किम में फ़िल्मायी गयी पहली फिल्म है और इसका निर्देशन उनके प्रोडक्शन हाउस के तहत हो रहा है।

लोग और सरकार दोनों आहत


उनके इस बयान के बाद सिक्किम के लोग और वहां की राज्य सरकार उनसे बहुत नाराज़ हुई। सिक्किम के पर्यटन सचिव ‘सी.जांगपो भुटिया’ ने कहा कि “हमने प्रियंका चोपड़ा को कथित रूप से एक माफ़ीनामा लिखकर राज्य सरकार को भेजने के लिए कहा है।” हालाँकि अपनी गलती का एहसास होने के बाद प्रियंका अपने इस बयान के लिए माफ़ी मांग चुकीं हैं। उन्होंने सिक्किम के लोगों से माफ़ी मांगते हुए कहा है कि “मुझे पता है कि मेरे कमेंट् से सिक्किम के लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंची है, इसलिए मैं तहेदिल से माफ़ी मांगती हूं। प्रियंका ने आगे ये भी कहा की सिक्किम में शूटिंग के दौरान उन्हें और उनकी पूरी टीम को बहुत मज़ा आया, सक्किम ट्रिप उनके लिए बहुत ही खुशनुमा रहा। लेकिन देखने से तो ऐसा ही लग रहा है की सिक्किम की सरकार प्रियंका के सिर्फ़ इस माफ़ी से खुश नहीं है , इसीलिए उनसे लिखित तौर पर माफ़ीनामा भेजने की मांग कर रही है।

प्रियंका को हुआ अफ़सोस


इस दौरान प्रियंका चोपड़ा ने कहा कि मुझे इस बात का काफ़ी अफ़सोस है कि उनकी इन बातों के चलते सिक्किम की जनता आहत हुई मगर उनका सिक्किम के लोगों को ठेस पहुँचाने का कोई इरादा नहीं था। प्रियंका ने बाद में ये भी बताया की वो सिर्फ अपने फ़िल्म का उल्लेख कर रही थीं। जैसा कि फ़िल्म में सिक्किम के हालातों को दर्शाया गया है और वहां रहने वाले लोगों के कठिन जीवन को भी दिखाया गया है। प्रियंका ने आख़िर में अपने माफ़ीनामे में जोड़ते हुए कहा की “मुझे ये उम्मीद रहेगी की सिक्किम की सरकार और सिक्किम के लोग उन्हें इस बयान के लिए जल्द माफ़ कर देंगे चूंकि उनका ये बयान इरादतन किसी को आहत करने के लिए नहीं था।

अब देखना ये है की सक्किम के लोग प्रियंका को माफ़ कर पाते है या नहीं।

 

Back to top button