दिलचस्प

ये हैं दुनिया के कुछ विचित्र रेस्त्रां, जान कर हो जाएंगे सोचने पर मजबूर !

अक्सर जब घर के खाने से लोगों का मन उभ जाता है तो लोग अच्छे और स्वादिष्ट भोजन की लालसा लिए रेस्त्रां में खाना खाने जाते हैं। लेकिन आपको जानकार हैरानी होगी की दुनिया में कुछ ऐसे भी विचित्र थीम बेस्ड रेस्त्रां है जहाँ जाने पे आप बरबस ही अचंभित रह जाएंगे।

रेस्त्रां के अनोखे थीम :

न्यूयोर्क के एक रेस्त्रां में आप जाएंगे तो आपको अपने बदन के सारे कपड़े उतार के जाना होगा, जी हाँ सही सुना आपने ऐसा इसलिए  है क्यूंकि इस अनोखे रेस्त्रां का थीम ही यही है। यहाँ खाना खाने आने वाले लोगों को अपने कपड़े उतार के खाना होता है , लोग चाहे तो बदन के कुछ हिस्से पे कपड़े पहन सकते हैं।

वेस्ट वर्जिनिया के तेपई नाम के शहर में एक ऐसा रेस्त्रां है जहाँ आपको खाना वेटर नहीं बल्कि नर्स परोसती हैं। इस रेस्त्रां का हॉस्पिटल थीम होने की वजह से यहाँ की वेट्रेस नर्स के पोशाक में मेहमानों को खाना परोसतीं हैं। संभव है की यहाँ खाना खाते वक़्त आपको अस्पताल में बैठे होने जैसा महसूस हो।

रूस के मास्को में एक ऐसा ही अजीब रेस्त्रां है जहाँ काम करने वाले सभी बार टेंडर और वेटर्स जुड़वां हैं। यहाँ लोग विशेष रूप से खाना खाने  इसलिए आते हैं ताकि वो जुड़वां भाई बहनों की अनोखी जोड़ी को देख सकें । यहाँ आने वाले मेहमानों की संख्या में बढ़ोतरी इस थीम के वजह से ही होती है।

चीन के एक रेस्त्रां का थीम बिलकुल जेल जैसा है, यहाँ आने वाले लोगों को सलाखों के पीछे बैठकर खाना खाने दिया जाता है। इस रेस्त्रां के वेटर्स जेलर की पोशाक पहने खाना सर्व करते हैं।

वेस्ट हॉलीवुड में एक रेस्त्रां है जहाँ अँधेरा करके खाना परोसा जाता है और यहाँ के वेटर्स नेत्रविहीन लोग होते हैं । ब्लाइंड लोगों के सम्मान में इस रेस्त्रां का थीम ऐसा रखा गया है।

जापान के टोक्यो स्थित एक रेस्त्रां में पुरुष वेटर्स महिलाओं की पोषक में मेहमानों को परोसती हैं। टोक्यो में ये रेस्ट्रा काफी फेमस है और यहाँ आने वाले लोगों की तादाद भी काफी ज्यादा है।

एरिजोना के एक रेस्त्रां का थीम हार्ट अटैक पे रखा गया है और रोमांचक बात तो ये है की वहां मिलने वाले बर्गर का नाम बाईपास बर्गर रखा गया है। ऐसा थीम लोगों को हार्ट अटैक के प्रति सचेत रहने के लिए रखा गया है।

बेल्जियम में एक रेस्त्रां जमीन से दूर हवा में बनाया गया है जहाँ लोग शोर शराबे से दूर हवा में लटकते हुए खाना का आनंद लेते हैं। इस रेस्त्रां को क्रेन की मदद से हवा में लटकाया गया है।

तो दोस्तों ये थी दुनिया की कुछ अजीबों ग़रीब थीम रेस्त्रां, अगर मौका मिले तो आप भी जरूर जाएं।

Back to top button