राशिफल

केवल फायदा ही नहीं तुलसी का पौधा पहुँचा सकता है आपको नुकसान भी, जानें इससे जुड़ी कुछ ख़ास बातें

हिन्दू धर्म में तुलसी के पौधे को पवित्र पौधे के रूप में पूजा जाता है। इसे स्वर्ग के पौधे के रूप में जाना जाता है। हिन्दू धर्म में होने वाली लगभग हर पूजा में तुलसी के पत्तों का इस्तेमाल किया जाता है। बिना इसके इस्तेमाल के पूजा अधूरी रह जाती है। यह भी कहा जाता है कि तुलसी में सभी देवी-देवताओं का निवास होता है। इसलिए इसकी पूजा करने और जल अर्पित करने से व्यक्ति को जीवन में किसी तरह की कोई परेशानी नहीं होती है।

हर हिन्दू के घर में होता है तुलसी का पौधा:

तुलसी के पौधे को छूने मात्र से ही व्यक्ति पवित्र हो जाता है। यही वजह है कि हिन्दू धर्म को मानने वाले हर व्यक्ति के घर में कोई पौधा हो ना हो तुलसी का पौधा जरुर होता है। तुलसी के पौधे को अपने घर में लगानें से पूर्व कुछ बातों का अगर ध्यान ना दिया जाए तो यह काफी नुकसानदायक भी हो सकता है। भारत में लोग वास्तुशास्त्र के हिसाब से अपना जीवन यापन करते हैं। जो लोग इसमें यकीन रखते हैं, वह इसके नियमों का पालन भी करते हैं।

घर में खुल जाते हैं समृद्धि के द्वार:

वास्तु में दिशाओं का महत्व बहुत ज्यादा होता है। किसी भी काम को करने से पहले दिशाओं का ध्यान दिया जाता है। ऐसे ही तुलसी का पौदा लगानें से पहले भी दिशाओं को ध्यान में रखना बहुत जरुरी होता है। अगर इसका ध्यान रखकर घर में तुलसी का पौधा या अन्य कोई सजावट की जाए तो घर में समृद्धि के द्वार खुल जाते हैं। अन्यथा बतानें की जरुरत नहीं है कि आपको किन-किन परेशानियों से होकर गुजरना पड़ता है।

गलत दिशा में तुलसी का पौधा लगानें से होता है नकारात्मक उर्जा का संचार:

घर में तुलसी का पौधा लगाने से घर से नकारात्मक उर्जा भी दूर रहती है। इससे घर में बहने वाली हवा पवित्र रहती है। लेकिन वास्तु का ध्यान ना रखकर अगर घर में तुलसी का पौधा लगाया जाये तो घर में नकारत्मक उर्जा का संचार भी होने लगता है। वास्तु के अनुसार हर घर में तुलसी का पौधा जरुर होने चाहिए। यह भी कहा जाता है कि इस पौधे में माँ लक्ष्मी का निवास होता है। जिस घर में यह पौधा होता है, वहाँ कभी भी धन सम्बन्धी कोई परेशानी नहीं आती है।

घर के दक्षिणी भाग में भूलकर भी ना लगायें तुलसी का पौधा:

इस बात का ख़ास ध्यान रखना चाहिए कि जिस गमले में आपने तुलसी का पौधा लगाया है, उसमें कोई अन्य पौधा नहीं होना चाहिए। तुलसी के पौधे को हमेशा घर के उत्तर या पूर्व में ही लगाना चाहिए। यह भी कहा जाता है कि घर के दक्षिणी भाग को छोड़कर आप कहीं भी तुलसी का पौधा लगा सकते हैं। इस दिशा में लगाया गया तुलसी का पौधा फायदा पहुँचाने की बजाय नुकसान पहुँचाता है। जिन लोगों की संतान नहीं होती है, वह तुलसी विवाह भी करवाते हैं। बिना तुलसी पत्र चढ़ाये शालिग्राम की पूजा अधूरी मानी जाती है। जीवन के आख़िरी समय में व्यक्ति को गंगाजल और तुलसी का पत्ता दिया जाता है।

Back to top button