राजनीति

झूठी हैं मोदी की 1 साल में 66% संपत्ति बढ़ने की हर ख़बर….क्लिक कर जानिए क्या है सच

नई दिल्ली – सोशल मीडिया पर इन दिनों एक खबर वायरल हो रही है, जिसमें कहा जा रहा है कि पीएम मोदी की संपत्ति 1 साल में 66% बढ़ गई है। और दो साल के आकड़ों के हिसाब से पीएम मोदी की संपत्ति 42% बढ़ गई है।  कहा जा रहा है कि पिछले दो सालों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की संपत्ति में कुल 42 % बढ़ गई है। जबकि उनके मंत्रियों में केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर की संपत्ति साल 2015-17 में सबसे ज्यादा बढ़ी है। उनकी संपत्ति पिछले दो सालों में 53 लाख से बढ़कर 89 लाख हो गई है। Reality of pm modi assets leaked.

सोशल मीडिया पर क्या हुआ वायरल?

सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हो रहा है। जिसमें लिखा गया है – खुद को फकीर बताने वाले मोदी की संपत्ति जानकर आप हैरान हो जाएंगे… मोदी की संपत्ति एक वेबसाइट ने लीक कर दी है… उनकी संपत्ति जान आप खुद को ठगा हुआ महसूस करेंगे। इसी तरह के सोशल मीडिया पर वायरल एक अन्य पोस्ट में दावा किया जा रहा है कि पिछले 1 साल में मोदी की संपत्ति 66% बढ़ गई है। मोदी तो खुद को फकीर बताने हैं, फिर उनके पास इतने पैसे कहां से आए।

क्या है इस वायरल ख़बर की सच्चाई?

इस पोस्ट में सीधे देश के पीएम पर सवाल उठाया गया है। लिहाजा सच जानना हम सभी के लिए जरुरी है। इसलिए हमने प्रधानमंत्री की ऑफिशियल वेबसाइट http://www.pmindia.gov.in से उनकी संपत्ति की जानकारी निकाली। प्रधानमंत्री के ऑफिशियल वेबसाइट पर सितंबर 2017 में अपलोड हुई मोदी की संपत्ति की जानकारी के मुताबिक 2016-17 में उनकी कुल संपत्ति 2 करोड़ है, जो पिछले साल की तुलना में 15% बढ़ी है। 2015-16 में उनकी संपत्ति 1.73 करोड़ रुपए थी। यानि एक साल में उनकी संपत्ति महज 27 लाख ही बढ़ी है। जो कुछ ज्यादा नहीं है। हालांकि, जब इसे 2 साल और प्रतिशत के रुप में दिखाया जा रहा है तो यह लोगों को यह बहुत ज्यादा लग रही है।

अन्य मंत्रियों की कितनी बढ़ी संपत्ति?

पीएमओ की वेबसाइट के दिए गए आंकड़ों के मुताबिक, केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर की संपत्ति में पिछले दो सालों में वृद्दी नहीं बल्कि कमी हुई है। जावड़ेकर की संपत्ति साल 2014-15 में 1.11 करोड़ रुपये थी जो 2016-17 में घटकर 56 लाख हो गई है। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की संपत्ति भी बहुत कम बढ़ी है। 2014-15 में उनकी संपत्ति 4.55 करोड़ रुपये थी जो 2016-17 में 5.34 करोड़ रुपये हुई है। इसी तरह नागरिक उड्डयन मंत्री गजपति राजू, केंद्रीय अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी की संपत्तियों भी मामूली वृद्धी हुई है।

Back to top button