दिलचस्प

विदेश से भारत आयी इस महिला ने किया ऐसा अद्भुत डांस देखकर हो गए लोग हक्के-बक्के, शायद आप भी…

भारत एक बड़ा ही कमाल का देश है। यह देश अपनी विविधता, संस्कृति और पम्परा के लिए पुरे विश्व में जाना जाता है। यहाँ कई धर्मों के लोग एक साथ मिलकर रहते हैं। यहाँ हर राज्य की अपनी बोली-भाषा, पहनावा और खान-पान है। इसके बाद भी सभी बड़े प्यार से एक दुसरे के साथ मिलकर रहते हैं। भारत की यही ख़ासियत लोगों को अपनी तरफ आकर्षित करती है।

भारत की संस्कृति विदेशी लोगों को खूब भाति है। इसके साथ ही भारत में कई ऐसी-ऐसी जगहें और चीजें हैं जो विदेशियों का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित करती है। यही वजह है कि हर साल भारत में कई देशों के सैलानी यहाँ घुमने आते हैं। कईयों का यहाँ की संस्कृति और परम्परा इतनी भाती है कि वह इसे अपनाना भी शुरू कर देते हैं। कई लोग यहाँ शिक्षा भी ग्रहण करने आते हैं।

ढल जाते हैं कुछ विदेशी भारतीय संस्कृति और परम्परा में:

वाराणसी को संगीत की नगरी कहा जाता है। वहाँ गंगा घाट के किनारे कई विदेशी पर्यटकों को घूमते हुए देखा जा सकता है। कईयों ने तो अपना हुलिया ऐसा बनाया होता है कि उन्हें पहचानना मुश्किल हो जाता है कि वह भारतीय हैं या विदेशी हैं। कई विदेशी लोग वाराणसी जानें के बाद वहीँ का होकर रह जाते हैं और भारतीय संस्कृति और परम्परा में में ढल जाते हैं।

विदेशी महिला करती हैं भारतियों की तरह डांस:

जैसा की पहले ही बताया गया कि भारत के हर प्रान्त की अपनी एक अलग संस्कृति है। संगीत भी सबका अलग-अलग है। कुछ विदेशी आनें के बाद वहाँ की संस्कृति में राम जाते हैं। और जब वह राम जाते हैं तो वह खुद को भुलाकर यहाँ के लोगों की तरह ही बन जाते हैं। आज हम आपको एक विदेशी महिला का ऐसा डांस दिखानें जा रहे हैं, जिसे देखने के बाद आपको यकीन हो जायेगा कि सच में विदेशी महिलाएँ भी भारतियों की तरह डांस कर सकती हैं।

झूम-झूमकर डांस करते देख हो गए लोग हक्के-बक्के:

हालांकि यह वीडियो कहा का है, इसके बारे में पता नहीं चल पाया है। लेकिन वीडियो में आप देख सकते हैं कि विदेश से आयी हुई एक महिला को यहाँ का कल्चर इतना प्रभावित करता है कि वह भारतियों की तरह ही डांस करने लगती है। कुछ लोग म्यूजिक इंस्ट्रूमेंट बजा रहे हैं वहीँ एक विदेशी महिला झूम-झूमकर डांस कर रही है। उसे देखने के के लिए वहाँ सैकड़ों लोग उसे घेरकर खड़े हैं। विदेशी महिला का यह डांस सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है।

 

Back to top button