बॉलीवुड

रणवीर सिंह ने प्रसिद्ध गानें सरकाए लो खटिया जाड़ा लगे पर किया ऐसा डांस कि लोगों ने दिया ये रिएक्शन

मुंबई: बॉलीवुड की दुनिया की रंगीनिय हर किसी को अपनी तरफ आकर्षित करती हैं। इसी आकर्षण के चक्कर में कई लोग मुंबई जाते हैं और सफल हो जाते हैं तो कुछ भीड़ में खोकर रह जाते हैं। इन्ही में से एक नाम है रणवीर सिंह का। रणवीर सिंह ने भी इसी सपने को सच करने के लिए बॉलीवुड की तरफ रुख किया। हालांकि रणवीर पहले से ही मुंबई में रह रहे थे। लेकिन उनके खानदान का फिल्मों से कोई ताल्लुक नहीं था।

पीछे मुड़कर नहीं देखा रणवीर सिंह ने:

रणवीर सिंह ने बॉलीवुड में यशराज बैनर तले बनी अपनी पहली फिल्म “बैंड बजा बारात” से की थी। इस फिल्म में उनके साथ अनुष्का शर्मा भी थी। अगर किसी अभिनेता की पहली ही फिल्म काफी सफल हो जाए तो, उसे टिके रहने की ज्यादा सम्भावना होती है। ऐसा ही रणवीर सिंह से साथ भी हुआ। उसके बाद उन्होंने कई फिल्मों में काम किया। हालांकि कुछ असफल भी रही, लेकिन उसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।

अमिताभ बच्चन भी हैं रणवीर सिंह के प्रशंसक:

बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन भी रणवीर सिंह के काम के दीवानें हैं। हाल ही में रणवीर अपनी दीपिका के साथ जोड़ी को लेकर चर्चा में थे। रणवीर ने दीपिका को शादी के लिए प्रपोज किया था। और लोगों की तरह रणवीर सिंह को भी सोशल मीडिया का काफी शौक है। वह हर समय अपनी फोटो और वीडियो इन्स्टाग्राम पर पोस्ट करते रहते हैं। उनके ज्यादातर फोटो और वीडियो 90 के दौर पर शूट किये गए होते हैं।

एक समर्थक ने लिखा, भाई तू कब सुधरेगा:

इसके आधार पर यह अनुमान लगाया जाता है कि वह 90 के दौर को काफी याद करते हैं। रणवीर के कपड़ों की पसंद से लेकर गानों की पसंद तक में 90 का असर दिखता है। हाल ही में रणवीर ने एक ऐसा कारनामा किया है, जिसे देखने के बाद उनके चाहने वाले समर्थक उन्हें पागल कह रहे हैं। कुछ लोगों ने तो यहाँ तक भी कह दिया कि भाई तू कब सुधरेगा। आपको बता दें अभी रणवीर ने इन्स्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है।

संजय लीला भंसाली की अगली फिल्म पद्मावती में दिखेंगे रणवीर:

इस वीडियो में रणवीर 90 के दशक के गोविंदा के मशहूर गानें, “सरकाए लो खटिया जाड़ा लगे” पर पागलों की तरह डांस करते हुए दिख रहे हैं। उस वीडियो के अथ जो उन्होंने कैप्शन दिया है, उसे देखने के बाद तो यही लगता है कि रणवीर सिंह पुरे पागल हैं। रणवीर ने इस डांस को टाइम पास लिखा है। रणवीर इस समय संजय लीला भंसाली की फिल्म “पद्मावती” के लिए काम कर रहे हैं। कुछ ही दिनों में यह फिल्म दर्शकों के सामने होगी। इस फिल्म में उनके साथ दीपिका पादुकोण भी हैं।

वीडियो देखें-

https://www.instagram.com/p/BYyYVbTBRGG/?taken-by=ranveersingh

Back to top button