बॉलीवुड

प्रियंका चोपड़ा ने किया खुलासा, गोरा बनाने वाली क्रीम का प्रमोशन करना थी जीवन की सबसे बड़ी गलती

मुंबई: समाज चाहे कहीं का भी हो उसमें कुछ बुराइयां रही हैं। हालांकि कुछ समाज में आज भी वही बुराइयाँ हैं, जबकि कुछ जगहों पर वह बहुत पहले ही ख़त्म हो गयी थी। इन्ही में से एक सबसे बड़ी सामाजिक बुराई है, रंग के आधार पर लोगों के साथ भेदभाव। जी हाँ अक्सर काले और गोरों के बीच विवाद होता आया है। अमेरिका में भी काले और गोरों के बीच खूब संघर्ष हुए हैं। एक समय था जब काले रंग के लोगों को गुलाम बनाकर रखा जाता था।

हालांकि आज वो गुलामी की प्रथा ख़त्म हो चुकी है, लेकिन आज भी कई लोग उस सोच के गुलाम हैं। उनका मानना यही है कि काले लोग गोर लोगों से कम सुन्दर होते हैं। इस वजह से काले लोगों को कई परेशानियों का भी सामना करना पड़ता है। भारत में यह समस्या आज भी है। भारत में रंग के आधार पर भेदभाव कुछ लोग आज भी करते हैं। हालांकि वो खुले तौर पर इस बात को ज़ाहिर नहीं करते हैं, लेकिन पता चल जाता है कि काले लोगों के साथ आज भी भेदभाव किया जा रहा है।

बचपन में किया था गोरा बनानें वाली क्रीम का प्रमोशन:

कुछ समय पहले तक भारत में यह माना जाता था कि जो सांवला व्यक्ति है, वह ज्यादा खुबसूरत होता है। लेकिन जब से मार्केट में गोरा बनाने वाली क्रीमों ने कदम रखा है, तब से खूबसूरती की परिभाषा ही बदल गयी है। अब खुबसूरत वही है जो गोरा है। बॉलीवुड की प्रसिद्ध अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा को भी इस परेशानी से होकर गुजरना पड़ा है। उन्होंने बताया कि उन्होंने एक बार गोरा बनाने वाली क्रीम का प्रमोशन किया था, जो उनके जीवन की सबसे बड़ी गलती थी।

प्रियंका ने भी इस्तेमाल किया था एक सप्ताह में गोरा बनानें वाली क्रीम का उपयोग:

अपने इंटरव्यू में कहा कि यह बात उस समय की है जब वह 18 साल से भी कम उम्र की थीं। उस समय उनकी त्वचा सांवली थी, जिसकी वजह से वह गोर लोगों से खुद को कम समझती थी। इस वजह से वजह हीन भावना से ग्रसित हो गयी थी। उन्होंने आगे बताया कि भारत में ऐसी ही मानसिकता है कि अगर आप गोर हैं तो आप सुन्दर हैं और सांवले हैं तो बदसूरत हैं। प्रियंका ने बताया कि उन्होंने भी अपने स्कूल के समय में गोरा बनाने वाली क्रीम का उपयोग किया है जो एक सप्ताह में गोरा बनाने का दावा करती थी।

इन दिनों कर रही हैं रीजनल सिनेमा के लिए काम:

जब मैंने गोरा बनाने वाली क्रीम का प्रमोशन किया तो मुझे अपनी गलती का अहसास हुआ कि यह मैनें क्या कर दिया। उन्होंने अपनी उस हरकत को एक बचकानी हरकत भी बताया। प्रियंका इस समय बॉलीवुड के अलावा हॉलीवुड में भी अपनी जगह बननें में कामयाब हो गयी हैं। इस समय वह हॉलीवुड की कई फिल्मों के लिए काम भी कर रही हैं। बॉलीवुड में उनकी आख़िरी फिल्म जय गंगाजल थी। प्रियंका इन दिनों क्षेत्रीय सिनेमा के ऊपर भी काम कर रही हैं। उनकी फिल्म “पहुना” जल्द ही दर्शकों के बीच होगी।

Back to top button