बॉलीवुड

किरदार में जान डालने के लिए इन हसीनाओं ने नहीं की अपनी सुंदरता की परवाह, हो गईं थीं गंजी

टीवी से लेकर बॉलीवुड इंडस्ट्री तक एक से बढ़कर एक खूबसूरत और टैलेंटेड अभिनेत्रियां हैं, जिन्होंने अपने जबरदस्त अभिनय के साथ-साथ अपनी खूबसूरती के दम पर दर्शकों के दिलों में अपने लिए खास जगह बनाई है। यह अभिनेत्रियां अपने किरदार में जान डालने के लिए हर मुमकिन कोशिश करती हैं। फिर चाहे एक्शन सीन हो, डांस हो या किसी किरदार के लिए अपना पूरा गेटअप बदल देना, यह अभिनेत्रियां किसी भी बात में पीछे नहीं रहती हैं।

अपनी फिल्म को बेहतरीन बनाने के लिए अभिनेत्रियां कड़ी मेहनत करती हैं। आज हम आपको इस पोस्ट के जरिए उन हसीनाओं के बारे में बताने जा रहे हैं जो अपने किरदार में जान डालने के लिए अपने खूबसूरत बालों पर उस्तरा फिरवाने से भी नहीं कतराई। इन अभिनेत्रियों ने अपने किरदार को बखूबी निभाने के लिए सिर गंजा करवाया था। तो चलिए जानते हैं आखिर इस लिस्ट में किन-किन हसीनाओं का नाम शामिल है।

तन्वी आज़मी

तन्वी आज़मी बॉलीवुड इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्रियों में से एक हैं। उन्होंने बॉलीवुड की कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। संजय लीला भंसाली की फिल्म “बाजीराव मस्तानी” में तन्वी आज़मी ने एक मराठा विधवा की भूमिका निभाई थी और इस किरदार को जीवंत रूप देने के लिए वह वास्तव में गंजी हुईं। फिल्म में उनके काम की दर्शकों ने खूब सराहना की थी।

शिल्पा शेट्टी

बॉलीवुड इंडस्ट्री की खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक शिल्पा शेट्टी भले ही फिल्मों में पहले की तरह नजर नहीं आती हैं। लेकिन वह सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं इसलिए उनके फैंस उनसे हमेशा जुड़े रहते हैं। शिल्पा शेट्टी में फिल्म “डिजायर” के लिए अपने बाल मुंडवा लिए थे। अपने इस रोल के लिए शिल्पा शेट्टी ने कहा था कि “मैंने फिल्म के लिए प्रोस्थेटिक मेकअप का विकल्प चुना। गंजा दिखना तीन घंटे का काम था।” फिल्म में उनके काम की भी काफी तारीफ हुई थी।

लिजा रे

अभिनेत्री लीजा रे ने फिल्म “वाटर” में अपने किरदार को बेहतर बनाने के लिए अपने खूबसूरत बालों का बलिदान दे दिया था। विधवा जीवन पर आधारित इस फिल्म का निर्देशन दीपा मेहता ने किया था।

तनुजा

तनुजा अपने समय की टॉप अभिनेत्रियों में से एक रही हैं। इन्होंने अपने बेहतरीन अभिनय के साथ-साथ अपनी खूबसूरती से भी दर्शकों के दिलों में अपने लिए खास जगह बनाई है। तनुजा भी एक फिल्म के लिए अपना सिर मुंडवा चुकी हैं। वह मराठी फिल्म “पित्र रून” में अपने किरदार को जीवंत दिखाने के लिए गंजी हुई थीं।

प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपने नाम का परचम लहरा चुकी हैं। प्रियंका चोपड़ा ने अपने फिल्मी करियर में कई सुपरहिट फिल्में दी हैं और उन्होंने अपने बेहतरीन अभिनय के साथ-साथ अपनी खूबसूरती से दर्शकों का दिल जीत लिया है। प्रियंका चोपड़ा साल 2014 में आई फिल्म “मैरी कॉम” के लिए वास्तव में गंजी हुई थीं। इस फिल्म को लेकर प्रियंका चोपड़ा काफी सुर्खियों का विषय बनी हुई थीं।

अंतरा माली

बॉलीवुड एक्ट्रेस अंतरा माली भी अपने रोल के लिए सिर मुंडवा चुकी हैं। अंतरा माली ने ऐसा फिल्म “एंड वंस अगेन” के लिए किया था। इस फिल्म में उन्होंने मुख्य किरदार निभाया था।

Back to top button