राशिफल

राशिफल 9 सितंबर 2017 : आज के दिन इन ४ राशि वालों की होगी बल्ले बल्ले, पढ़ें आज का राशिफल

9 सितंबर 2017, शनिवार का दिन आपके लिए कैसा रहेगा? आज का दिन आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन ला सकता है? आज आपके सितारे क्या कहते हैं? यह जानने के लिए पढ़े आज का राशिफल। Rashifal 9 September 2017.

राशिफल 9 सितंबर 2017 ( Rashifal 9 September 2017 )-

9 September horoscope, 9 सितंबर राशिफल, astrological Daily horoscope, daily predictions, Rashifal 9 September 2017, आज का राशिफल, ज्योतिषीय, दैनिक राशिफल

मेष (Aries) चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

गणेश जी कहते है आज आपकी आमदनी बढ़ने के आसार हैं। कार्य क्षेत्र में लाभ होगा। धार्मिक काम और दैवीय दर्शन के लाभ मिलेंगे। अचानक यात्रा के कारण आप आपाधापी और तनाव का शिकार हो सकते हैं। पत्नी का सहयोग मिलेगा। तन और मन का आरोग्य अच्छा रहेगा। किसी से तभी दोस्ती करें जब उसके बारे में पूरी जानकारी कर लें और उसे भली-भांति समझ लें। प्रियपात्र और मित्रों के साथ भेंट होगी। आपकी सृजनात्मक शक्तियों में वृद्धि होगी।

वृषभ (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज अगर आप किसी की गोपनीय बातें जान गए हो तो वे बातें किसी को भी न बताएं। आज भौतिक सुखों का विस्तार होगा। संतान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं। नौकरी में स्थान परिवर्तन हो सकता है। शारीरिक और मानसिक लाभ के लिए ध्यान व योग करना उपयोगी रहेगा। आज आपका मधुर व्यवहार लोगों का दिल जीत लेगा। सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। लंबे समय से चले आ रहे प्रेम संबंधों को नया रूप देने के लिए अच्छा मौका है।

मिथुन (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज बुरी आदतें छोड़ने के लिए भी बढ़िया समय है। भागीदारी से लाभ होगा। माता को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। रहन-सहन कष्टदायी रहेगा। धैर्यशीलता में कमी आएगी। खर्च अधिक रहेंगे। नकारात्मक विचारों से आपका मन विचलित हो सकता है। वाहन सावधानी से चलाएं, और हर स्थिति में विनम्र बने रहें। मित्रों व स्वजनों के साथ घूमना-फिरना आनंदप्रद हो सकता है। स्वास्थ्य के विषय में चिंता सताएगी। यात्रा सुकुन देगी।

कर्क (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज जीवनसाथी के बीच वाद-विवाद हो सकता है। सड़क पर बेकाबू गाड़ी न चलाएँ। अध्ययन में रुचि रहेगी। कला एवं संगीत के प्रति रुझान बढ़ेगा। किसी मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। कोई नया काम या प्रोजेक्ट मिल सकता है। आर्थिक संकट आ सकता है। परिजनों के साथ वाद-विवाद न करें। ईश्वर का नाम-स्मरण और आध्यात्मिकता आपके मन को शांति प्रदान करेंगे। आज आपकी सेहत अच्छी रहेगी।

सिंह (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज का दिन आप के लिए पूर्ण रूप से शुभ फलदायी होगा। व्यवसाय करनेवालों के लिए दिन अनुकूल रहेगा। नई योजनाएँ आकर्षक होंगी। धार्मिक कार्य एवं यात्रा के लिए समय बिल्कुल अनुकूल है। मित्रों एवं सम्बंधियों से हुई मुलाकात के कारण आनंद होगा। आप अपने जरूरी कामों में जल्दबाजी न करें। शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहेंगे। दिनभर मनोरंजक प्रवृत्ति में आप व्यस्त रहेंगे। आज के दिन आपको अपनी वाणी पर संयम रखना होगा।

कन्या (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज परिजनों के साथ समय आनंदपूर्वक बिताएंगे। व्यावसायिक क्षेत्र में लाभ होगा। आज आपके उत्साह एवं आपके चौकसी के गुण किसी भी कार्य को बेहतर रूप से संपन्न करवाने में सहायक होंगे। आपके लिए कार्य के प्रति एकाग्र होना सरल रहेगा। धन लाभ की संभावना है एवं धन सम्बंधी विषयों को सुयोजित करना भी संभव है। पुराने दुश्मन आज आपके दोस्त बन सकते हैं। आज दूसरों के मामलों में दखल ना दें, खासकर अपने पार्टनर के फैसलों में।

6 राशियों का आज का राशिफल  ( Rashifal 9 September 2017 )-

9 September horoscope, 9 सितंबर राशिफल, astrological Daily horoscope, daily predictions, Rashifal 9 September 2017, आज का राशिफल, ज्योतिषीय, दैनिक राशिफल

तुला (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज अपने करियर पर विशेष ध्यान दें। आज आपको जीवनसाथी के प्यार का तोहफा नसीब होगा। आलस्य की अधिकता रहेगी। भवन सुख में वृद्धि होगी। नौकरी में तरक्की के योग बन रहे हैं। अफसरों का सहयोग मिलेगा। कहीं भी पैसा निवेश करने से पहले कई बार सोचें। अशांति और उद्वेग आपके मन पर छाया रहेगा। कानूनी अड़चन दूर होगी। किसी सुंदर पर्यटन स्थल पर जाने का आयोजन हो सकता है। पत्नी व पुत्र से सुख-शांति मिलेगी। धन का सुयोजित आयोजन कर पाएंगे।

वृश्चिक (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज का दिन आपकी जिंदगी में काफी खुशियां लेकर आएगा। आय के स्रोत विकसित हो सकते हैं। आय में वृद्धि होगी। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। यात्रा आपको थकान और तनाव देगी लेकिन आर्थिक तौर पर फायदेमंद साबित होगी। दूसरों पर निर्भर ना रहें। कोई आपके काम में अवरोध पैदा कर सकता है। आप किसी पर पूरा भरोसा करेंगे तो धोखा भी मिल सकता है। परिवारजनों के साथ समय सुखपूर्वक बीतेगा।

धनु (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज आप काफी अच्छे मूड में रहेंगे। तरोताजा होने के लिए अच्छी तरह से आराम करें। आत्मसंयम रहें। पिता से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। भवन सुख में वृद्धि होगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। परीक्षा-प्रतियोगिता में सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। कोई पुरानी बात याद आने से भी थोड़ी देर के लिए आपका मूड खराब हो सकता है। जीवनसाथी आपको धूम्रपान की लत से छुटकारा पाने के लिए प्रेरित करेगा।

मकर (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज आप मंदिर जाने या कोई धार्मिक कार्यक्रम के आयोजन की योजना बना सकते हैं। माता का सानिध्य एवं सहयोग मिलेगा। वस्त्रों के प्रति रुझान बढ़ेगा। धार्मिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है। विदेश गमन के लिए परिस्थिति अनुकूल होगी। अपने परिवार की भावनाओं को समझकर अपने गुस्से पर काबू रखें। शिक्षार्थियों के लिए भी दिन अच्छा है। दूसरों को प्रभावित करने की आपकी क्षमता आपको कई सकारात्मक चीजें दिलाएगी।

कुंभ (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज का दिन थका देने वाला होगा। कार्यों के प्रति जोश एवं उत्साह रहेगा। परिश्रम की अधिकता रहेगी। कुछ पुराने मित्रों से संपर्क बन सकते हैं। सुस्वादु खानपान में रुचि बढ़ेगी। लम्बे समय से अटके मुआवजे और कर्ज आदि आखिरकार आपको मिल जाएंगे। आज का दिन आपके लिए थोडा कष्टदायी भी हो सकता है, इसलिए सभी कार्यों में सावधानी बरतें। परिवाजनों एवं संतानों से अनबन हो सकती है। बातचीत को रिश्ते सुधारने का जरिया बनाएं।

मीन (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज आपके तेवर कुछ ज्यादा ही सख्त हो सकते हैं। मानसिक शांति रहेगी। शारीरिक व मानसिक रूप से स्वास्थ्य बहुत अच्छा रहने की संभावना है। शैक्षिक एवं बौद्धिक कार्यों से मान-सम्मान बढ़ सकता है। कार्यक्षेत्र में मित्रों का सहयोग मिलेगा। कोई बड़ा या जोखिम भरा फैसला न लें। मन में नकारात्मक एवं उदासीन विचार न आने दीजिएगा। आर्थिक दृष्टिकोण से दिन मध्यम फलदायी है। परिवारजनों के साथ समय सुखपूर्वक बीतेगा। अपने बढ़े हुए आत्मविश्वास का आप स्वयं अनुभव करेंगे।

Back to top button